Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1.50 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं:अंबेडकरनगर में 2.31 लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा बैठक हुई। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला भी उपस्थित रहे। जनपद में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों के कुल 2.31 लाख लाभार्थियों को 31 मार्च 2027 तक स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (आरडी), सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और प्रत्येक विकास खंड से समूह गठन में खराब प्रदर्शन करने वाली 20 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, ब्लॉक मिशन प्रबंधक तथा कन्वर्जन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक केवल 27,000 लोगों को ही समूह से जोड़ा जा सका है, जिसमें से 9,950 की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की गई है। नोटिस जारी करने के निर्देश विकास खंड भियांव में फीडिंग की प्रगति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी (आरडी) भियांव का वेतन रोकने और ब्लॉक मिशन मैनेजर भियांव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि वे एनआरएलएम कैडर और कोटेदारों के सहयोग से शत-प्रतिशत लाभार्थियों को समूह में जोड़ें। उन्होंने फीडिंग कार्य में पंचायत सहायकों का भी सहयोग लेने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 1100 से अधिक स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने संबंधी पत्रावलियां विभिन्न बैंकों में लंबित हैं। जिसके कारण भी फीडिंग का प्रतिशत कम है। स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया इस समस्या के समाधान के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक को 28 मार्च 2026 को शाम 5 बजे समस्त शाखा प्रबंधकों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए। कुछ सकारात्मक उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। लखपति दीदी योजना की फीडिंग में अंबेडकरनगर जनपद 96 प्रतिशत की प्रगति के साथ प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल है। इसके अतिरिक्त, एनआरएलएम डैशबोर्ड में जनपद पिछले दो माह से लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। शासन की मंशा के अनुरूप, जनपद में अब तक कुल 13,511 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जिनसे 1,50,465 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में बुजुर्ग रेबीज से इन्फेक्टेड:तीन माह पहले कुत्ते ने काटा था, अलीगंज में वैक्सीन की सभी डोज लगवाने के बाद भी हालत बिगड़ी
    Next Article
    ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment