Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1.71 करोड़ की धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:बजाज फाइनेंस का पूर्व सेल्स मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, स्कॉर्पियो और मोबाइल बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी और आम नागरिकों के साथ 1.71 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कंपनी की ललितपुर शाखा में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। मुख्य आरोपी दिनेश कुमार उर्फ कार्तिक (31) को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक कॉलोनी निवासी विनोद कुमार का पुत्र है। पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्कॉर्पियो कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक कलाई घड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, झांसी स्थित बजाज फाइनेंस लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर रिस्क संदीप सिंह सोलंकी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि महेंद्र बरार, नवनीत और अन्य लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी को 1,71,01,703 रुपये का नुकसान पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में वांछित आरोपी दिनेश कुमार को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बजाज फाइनेंस की ललितपुर शाखा में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने का झांसा दिया और उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद फर्जी बिक्री और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोन स्वीकृत कराया और रकम हड़प ली। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में कंपनी के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे। पुलिस के अनुसार गिरोह ने वर्ष 2024 और 2025 में फर्जी ऋण आवेदन और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने ठगी के पैसों से स्कॉर्पियो कार खरीदी और ऐशो-आराम पर खर्च किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, निरीक्षक नरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल नीलम शामिल रहीं। पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एक्शन:2 ठिकानों पर छापेमारी, 46 सिलेंडर बरामद; अवैध रूप से की जा रही रिफिलिंग थी
    Next Article
    देवरिया में 40 पुलिसकर्मियों का तबादला:तीन दरोगा समेत 12 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, एसपी ने लिया एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment