Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    194 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास, 31 का लोकार्पण:उन्नाव में मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया, 8 नए CDPO कार्यालयों की भी शुरुआत की

    13 hours ago

    2

    0

    उन्नाव जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सोमवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सफीपुर विधायक बम्बा लाल दिवाकर, जिलाधिकारी गौरांग राठी और मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लखनऊ से ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न जनपदों के साथ उन्नाव में भी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा जनपद उन्नाव के कुल 194 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास तथा 31 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त, हिलौली और बिछिया विकासखंड में निर्मित दो सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) कार्यालय भवनों का भी लोकार्पण किया गया। वहीं, गंज मुरादाबाद, सफीपुर, सुमेरपुर, हसनगंज, औरास तथा फतेहपुर-84 विकासखंडों में छह नए सीडीपीओ कार्यालय भवनों का शिलान्यास भी किया गया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सफीपुर विधायक बम्बा लाल दिवाकर ने शिलापट्ट का अनावरण कर योजनाओं की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया और उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को बेहतर पोषण और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बम्बा लाल दिवाकर ने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्रों और कार्यालय भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि जनपद में आंगनबाड़ी सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार सहित विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजा सूरजमल मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर विवाद:मुजफ्फरनगर में जाट महासभा ने 10 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन का ऐलान किया
    Next Article
    एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खुद को गोली मारी:लखनऊ में कमरे में लहूलुहान हालात में मिले, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment