Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    200 की स्पीड में दौड़ाई रेंज रोवर, लड़की की मौत:अमेरिका में पुलिस से बचने के लिए भागा था पंजाबी ड्राइवर, ₹9.4 करोड़ जुर्माना

    4 hours ago

    2

    0

    अमेरिका के ओहियो सूबे में पुलिस से बचने के लिए पंजाबी मूल के तरसेम सिंह (33) ने रेंज रोवर को 200 की स्पीड में भगाते हुए जीप को टक्कर मार दी। जिसमें प्रेग्नेंट लड़की (17) की मौके पर मौत हो गई। वहीं पेट में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए तरसेम सिंह पर 1 मिलियन डॉलर (9.4 करोड़ रुपए) जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अब अगली सुनवाई की तारीख 3 अप्रैल तय की है। कोर्ट के फैसले के बाद ओहियो पुलिस ने बताया कि हादसा 16 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर हुआ था। उसी समय आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया था। 23 मार्च 2026 को उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी की गई। वहीं, लड़की की एक्सीडेंट में मौत के बाद लोकल लोगों में सोशल मीडिया पर इंडियन ड्राइवरों को लेकर बहस छिड़ गई है। एक्सीडेंट में मारी गई लड़की और आरोपी के संबंधों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस से बचने के लिए भगाई रेंज रोवर डार्क काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट के अनुसार डिप्टी ने स्टेट रूट 47 (SR-47) पर रेंज रोवर वेलार को निर्धारित 55 माइल प्रति घंटा की स्पीड लिमिट के बजाय 79 माइल प्रति घंटा की रफ्तार से जाते देखा। जब पुलिस ने इमरजेंसी लाइट्स और सायरन के जरिए गाड़ी रोकने का इशारा किया, तो ड्राइवर तरसेम सिंह ने रुकने के बजाय गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस और आरोपी के बीच लगभग 5 मील (8 किमी) तक पीछा चला, जिसमें रेंज रोवर की स्पीड 124 माइल प्रति घंटा (लगभग 200 किमी/घंटा) तक पहुंच गई। अनियंत्रित रफ्तार के कारण तरसेम ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एक जीप में सीधी टक्कर हो गई। जीप में सवार किशोरी उछलकर सड़क पर गिरी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेंज रोवर कई बार पलटी। इस दौरान जीप में सवार 17 वर्षीय ऐशली होम्स उछलकर बाहर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऐशली गर्भवती थी और इस हादसे में उनके अजन्मे बच्चे की भी जान चली गई। जीप ड्राइवर रोक्साना कैसारेज सेंटियागो को मामूली चोटें आईं, जबकि आरोपी तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिल बोली-आरोपी पर कसेगा कानून का शिकंजा ओहियो स्टेट हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की जांच और क्रूजर कैमरा वीडियो के आधार पर तरसेम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 23 मार्च 2026 को डार्क काउंटी ग्रैंड ज्यूरी ने सिंह पर 8 गंभीर चार्ज लगाए, जिनमें गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से हत्या और एग्रवेटेड व्हीकुलर होमिसाइड शामिल हैं। अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहा था तरसेम जांच में सामने आया कि तरसेम सिंह अनडॉक्यूमेंटेड इंडियन नेशनल (अवैध) है। इसके चलते इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने उस पर डिटेनर लगा दिया है। 24 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी में सिंह ने खुद को बेकसूर बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिज्बुल्लाह का बड़ा हमला, इजरायली मिलिट्री पोस्ट को बनाया निशाना, VIDEO
    Next Article
    बच्ची से रेप-हत्या करने वाले को फांसी की सजा:प्रयागराज में जज बोले- ये झकझोरने वाला अपराध, दोषी सजा-ए-मौत के काबिल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment