Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    23 साल के बदमाश का एनकाउंटर, सीने में गोलियां लगीं:पीलीभीत में ससुर ने दामाद को डराने भेजा था, बीच-बचाव करने पर दूसरे की हत्या कर दी थी

    18 hours ago

    1

    0

    यूपी के पीलीभीत में 23 साल के बदमाश शिवम उर्फ सर्वजीत सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। शनिवार रात 10 बजे पुलिस ने सर्वजीत को घेर लिया। उसे सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन, शिवम ने आटोमेटिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी एक्शन में पुलिस की दो गोलियां उसके सीने में लगी। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां उसकी मौत हो गई। सर्वजीत सिंह कारोबारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में वांटेड था। एक महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उस पर 1.75 लाख रुपए का इनाम रखा था। 28 मई को बिलसंडा थाना क्षेत्र में कारोबारी पंकज कटियार को धमकाने के लिए उनके ससुर ने किराए के शूटर भेजे थे। दुकान के बाहर ही पंकज की बदमाशों से कहासुनी हो रही थी। इस दौरान पड़ोसी पप्पू गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंच गए। विवाद बढ़ा तो उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। इसमें पप्पू गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। एनकाउंटर जिला मुख्यालय से 58 किमी दूर बिलसंडा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में हुआ। लखीमपुर खीरी और आसपास के जिलों में सर्वजीत पर 2 हत्याओं समेत 12 केस दर्ज थे। SP सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवम अपने एक साथी के साथ शीतलपुर गांव के पास छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी, तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी फरार हो गया। इसके बाद शिवम ने खुद को घिरता देखकर पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया- पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवम के सीने में दो गोलियां लगीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर बिलसंडा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास हुआ। 2 तस्वीरें- एक दरोगा और एक सिपाही को गोली लगी SP ने बताया- मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में एसओजी के एक दरोगा और एक सिपाही को गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक गोली बिलसंडा थानाध्यक्ष जगदीप मलिक की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी है। पहले सिसलिसलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए SP सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया- पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शामिल कई आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को मुख्य आरोपी पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक 32 बोर की पिस्टल, एक देशी 315 बोर का हथियार और काफी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। उस पर मेरे स्तर से 25 हजार रुपये, DIG स्तर से 50 हजार रुपये और AD स्तर से 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की हवेली पर चाची ने किया कब्जा:अलीगढ़ में बोले- पिता की मौत के बाद फर्जी वसीयत कराई; हमें घुसने नहीं दे रहे बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह शनिवार को अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ अलीगढ़ पहुंचे। DM-SSP से मुलाकात कर पुश्तैनी संपत्ति पर हो रहे कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जलालपुर एस्टेट की हवेली और आसपास की कई जमीनों पर चाची और उनके बेटों के अलावा परिवार के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इनके अलावा कुछ स्थानीय नेता भी हमारी पैतृक संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-कानपुर में देर रात तेज बारिश, 20 शहरों में अलर्ट:50 जिलों में हीटवेव की चेतावनी; 1-2 दिन में एंट्री कर सकता है मानसून
    Next Article
    चंपत राय अयोध्या से हटेंगे, दिल्ली जाना तय:अनिल मिश्रा साइडलाइन होंगे; नए महासचिव या CEO बन सकते हैं नृपेंद्र मिश्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment