Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25–27 अप्रैल को होमगार्ड परीक्षा:लखीमपुर में 16 केंद्र बनाए गए, सीडीओ की बैठक में एग्जाम को नकलमुक्त कराने पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जनपद के 16 केंद्रों पर दो-दो पालियों में होगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसी क्रम में सोमवार को अटल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बिजली और बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। सीडीओ ने कड़े शब्दों में कहा कि परीक्षा संचालन से जुड़े नियमों का सभी अधिकारी गहन अध्ययन कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने जोर देकर कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की चूक होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में परीक्षा के नोडल अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह, नोडल अधिकारी (पुलिस) एवं एएसपी पूर्वी पवन गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) विनोद कुमार मिश्र सहित स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मां ने जुड़वां बेटियों को दफनाया, पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा; पारा 40 डिग्री के पार
    Next Article
    8 साल पुराने प्रेम-प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी हत्या:पत्नी बोली– दिनभर साथ रखा, शाम को मार डाला; गांव में फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment