Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2840 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना:बैसाखी मनाने के साथ गुरुधामों के करेंगे दर्शन, 10 दिन का मिला वीजा; 19 अप्रैल को वापसी

    1 hour ago

    1

    0

    बैसाखी मनाने के लिए देश से लगभग 2840 सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। ये श्रद्धालु बैसाखी मनाने के साथ पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुधामों के दर्शन करेंगे। उन्हें 10 दिनों का वीजा दिया गया है। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से 1763 श्रद्धालुओं का एक जत्था भेजा गया। "बोले सो निहाल… सत श्री अकाल" के जयकारों के बीच जत्थे को रवाना किया गया। इस जत्थे की अगुवाई एसजीपीसी सदस्य सुरजीत सिंह तुगलवाल कर रहे हैं। 32 श्रद्धालुओं के आवेदन हुए रद्द एसजीपीसी ने 1795 वीजा के लिए आवेदन भेजे थे, जिनमें से 1763 को वीजा जारी किया गया, जबकि 32 श्रद्धालुओं के आवेदन रद्द कर दिए गए। यह जत्था धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद 19 अप्रैल को भारत लौटेगा। अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी यात्रा 10 दिनों की होगी। खालसा सृजना दिवस (बैसाखी) पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए विभिन्न कमेटियों के श्रद्धालु गए हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से 409, हरियाणा कमेटी से 255 और एसजीपीसी से 1763 श्रद्धालुओं को वीजा मिला है, जिससे कुल 2840 श्रद्धालु पाकिस्तान जा रहे हैं। करतारपुर साहिब का मार्ग खोलने की मांग श्रद्धालुओं ने सरकारों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोगों को वीजा जारी किए जाएं और करतारपुर साहिब का मार्ग खोला जाए।उन्होंने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए 20 डॉलर के शुल्क को खत्म करने की भी मांग की। जिन श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिला, उनमें निराशा भी देखी गई। 14 अप्रैल को खालसा सृजना दिवस एसजीपीसी के सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने बताया कि 14 अप्रैल को खालसा सृजना दिवस मनाया जाएगा और इसी संबंध में यह जत्था पाकिस्तान भेजा गया है। उन्होंने पुष्टि की कि 1795 पासपोर्ट भेजे गए थे, जिनमें से 32 रद्द हुए और 1763 श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:गगनयान मिशन के लिए श्रीहरिकोटा में दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट पूरा, पिछले टेस्ट में पैराशूट-आधारित डीसेलरेशन सिस्टम देखा गया था
    Next Article
    राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नॉमिनेट किया; पूर्व CJI रंजन गोगोई के रिटायरमेंट के बाद सीट खाली हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment