Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    29 रूटों पर चल रहीं बसों का दायरा बढ़ेगा:लखनऊ में जनता बस सेवाओं का विस्तार शुरू, पहले चरण में 10 रूटों पर होगा विस्तार, पांच पर काम पूरा

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ परिक्षेत्र में सस्ती और किफायती जनता बस सेवाओं के विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रोडवेज प्रशासन ने ग्रामीण यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। फिलहाल 29 मार्गों पर संचालित जनता बस सेवाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है। लोड फैक्टर कम, फिर भी सेवा विस्तार का फैसला जनता बस सेवाओं की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को कम किराए में सफर उपलब्ध कराने के लिए की गई थी। नवंबर 2025 में 37 बसों को 29 रूटों पर संचालन की अनुमति दी गई थी। हालांकि समीक्षा में सामने आया कि इन बसों का लोड फैक्टर तय मानकों के अनुसार नहीं है और आय भी संतोषजनक नहीं रही। इसके बावजूद परिवहन विभाग ने सेवा बंद करने के बजाय विस्तार का रास्ता चुना है, ताकि यात्रियों की संख्या बढ़ाई जा सके। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय के मुताबिक, बसों का लोड फैक्टर कम से कम 60 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है और इसी रणनीति के तहत नए क्षेत्रों को जोड़ा जा रहा है। पहले चरण में इन रूटों पर बढ़ी सेवाएं पहले चरण में पांच प्रमुख रूटों पर जनता बस सेवाओं का विस्तार कर दिया गया है— आलमबाग - मोहनलालगंज - गोसाईंगंज - जगदीशपुर आलमबाग - असरेंदा - लउवा - महराजगंज आलमबाग - बाराबंकी - बीबीपुर - हैदरगढ़ आलमबाग - गंगागंज - नगराम - जगदीशपुर आलमबाग - निगोहा - सेहगों - जगदीशपुर इन रूटों पर यात्रियों को अब अधिक फ्रीक्वेंसी और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। जल्द इन मार्गों पर भी मिलेगा फायदा दूसरे चरण में पांच और रूटों पर सेवाओं का विस्तार प्रस्तावित है.. कैसरबाग - महिगवां - महमूदाबाद कैसरबाग - बाबागंज - महमूदाबाद कैसरबाग - पुरवां - भगवंतपुर आलमबाग - किशनी कैसरबाग - बड़वल बाजार - जगदीशपुर ग्रामीण यात्रियों को सीधा लाभ जनता बस सेवाओं का किराया सामान्य बसों की तुलना में कम होता है, जिससे ग्रामीण और दैनिक यात्रियों को आर्थिक राहत मिलती है। नए विस्तार के बाद ऐसे क्षेत्रों को भी जोड़ा जा रहा है, जहां अब तक सीधी परिवहन सुविधा सीमित थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मौसम एकदम साफ, निकली तेज धूप:AQI संतोषजनक श्रेणी में, दिन में चलेगी तेज सतही हवा
    Next Article
    गाजियाबाद में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान:आज तेज धूप में 18 किमी प्रति घंटा से हवा चल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment