Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 दोस्तों का हत्यारोपी बर्थडे बॉय एनकाउंटर में ढेर:चेहरे पर केक लगाने पर की थी वारदात, बुलंदशहर पुलिस ने 3 गोलियां मारीं

    5 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में तीन दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने जीतू पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जीतू बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुका था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर खुर्जा थाना क्षेत्र में हुई। दरअसल, 25 अप्रैल की रात RJS फिटनेस जिम में जीतू की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान दोस्त अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया था। इससे वह भड़क गया और उसने गोलियां बरसा दीं। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक जीतू से पहले मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ लिया था। जीतू के एनकाउंटर पर मृतक की बहन बोली- मुझे तसल्ली मिली जिस अमरदीप की जीतू ने हत्या की थी, उनकी बहन राधा ने एनकाउंट पर कहा- मुझे बहुत तसल्ली मिली है। इसलिए लिए सीएम योगी को मैं कोटि-कोटि प्रणाम करती हूं, क्योंकि मैंने मांग की थी कि खून के बदले खून चाहिए। आगे के लिए मैं यही कहना चाहती हूं कि पुलिस प्रशासन जिस तरह काम कर रहा है, उसी तरह सख्ती से कार्रवाई जारी रखी जाए। जिन लोगों ने हमारे घर उजाड़े, उन्हें भी उसी अंजाम तक पहुंचाया जाए। अब पढ़िए मुठभेड़ कैसे हुई? SP बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया, 'आरोपियों की तलाश में हमारी छह टीमें दबिश दे रही थीं। इसी दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी पर जा रहे दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की, फिर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मो. असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक घायल हुए हैं। दोनों को हायर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा, दो सिपाही रामफल और कपिल के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी।' एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बातचीत के बीच ईरान पर घातक हमले का प्लान... आखिर ट्रंप के मन में क्या चल रहा है?
    Next Article
    यूपी में आंधी-बारिश से 13 मौतें, 68 शहरों में अलर्ट:कानपुर, मथुरा समेत 8 जिलों में बारिश, 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment