Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    33वीं ऑल इंडिया RPF बास्केटबॉल प्रतियोगिता:पूर्वोत्तर रेलवे फिर बनी चैंपियन, फाइनल में उत्तर रेलवे को शिकस्त दी

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चार दिन तक चले बास्केटबॉल के रोमांचक मुकाबलों का सोमवार को समापन हो गया। 33वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 के फाइनल में पूर्वोत्तर रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर रेलवे को 62-46 अंकों से हरा दिया। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे ने एक बार फिर खिताब अपने नाम कर लिया। पिछले साल के प्रदर्शन को दोहराते हुए टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। उत्तर रेलवे उपविजेता रही, जबकि दक्षिण रेलवे ने तीसरा स्थान हासिल किया। 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। राम आसरे यादव, दीपक कश्यप, विजय कुमार और अजय मल्ल ने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। खिलाड़ियों के बेहतर तालमेल और लगातार अंक जुटाने की रणनीति के आगे उत्तर रेलवे की टीम पिछड़ती चली गई। उत्तर रेलवे की ओर से राजेश दहिया, सुनील महला और राजेंद्र ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। सात टीमों के बीच खेले गए 13 मुकाबले प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे सुरक्षा बल की सात टीमों ने हिस्सा लिया। टीमों को दो पूलों में बांटकर मुकाबले कराए गए। चार दिनों में कुल 13 मैच खेले गए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल की टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अंतररेलवे बास्केटबॉल प्रतियोगिता और अखिल भारतीय पुलिस खेलों में हिस्सा लेंगे। जीएम ने विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित समापन समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सभी टीमों ने खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल अब रेलवे की एक इकाई के रूप में अंतररेलवे प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है। इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता हासिल की जा सकती है। खिलाड़ियों को इसी उद्देश्य के साथ खेलना चाहिए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बनेगी रेलवे सुरक्षा बल की टीम महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने आयोजन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम का चयन किया जाना है। यह टीम आगामी अंतररेलवे बास्केटबॉल प्रतियोगिता और अखिल भारतीय पुलिस खेलों में हिस्सा लेगी। उन्होंने उपमहानिरीक्षक सह वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ अरुण त्रिपाठी के निर्देशन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की। समारोह में अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ रेल अधिकारी, क्षेत्रीय रेलों के प्रतिनिधि, गोरखपुर बास्केटबॉल संघ और पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में उत्तरी जिला अध्यक्ष का स्वागत:गुंजन शर्मा बनीं भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
    Next Article
    वाराणसी में सतर्कता जागरूकता अभियान:प्रशांत कक्कड़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment