Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3.5 अरब डॉलर पर छिड़ी जंग! शो में आमने-सामने हो गए मेजर गौरव आर्य और इरशाद खान

    1 week ago

    1

    0

    पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और विदेशी कर्ज को लेकर एक टीवी डिबेट में जबरदस्त बहस देखने को मिली, जहां मेजर गौरव आर्य और पाकिस्तान के पीएमएल-एन सांसद इरशाद अहमद खान आमने-सामने आ गए. चर्चा की शुरुआत यूएई के उस फैसले से हुई, जिसमें पाकिस्तान को दिए गए करीब 3.5 अरब डॉलर के रोलओवर लोन को वापस मांगने की बात सामने आई है. इसके बाद बहस तेजी से गर्म हो गई. मेजर गौरव आर्य ने सवाल उठाया कि पाकिस्तान एक तरफ कर्ज चुका रहा है, तो दूसरी तरफ कतर और सऊदी अरब से नए अरबों डॉलर के लोन ले रहा है और ऐसे में देश की आर्थिक स्थिति आखिर किस दिशा में जा रही है? वहीं इरशाद अहमद खान ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि पाकिस्तान के आर्थिक रिश्ते अलग-अलग देशों के साथ बिज़नेस और पार्टनरशिप के आधार पर चलते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान को लेकर भारत में जरूरत से ज्यादा चिंता की जाती है. लेकिन डिबेट उस वक्त और तीखी हो गई जब दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए और बातचीत बहस में बदल गई. मेजर गौरव आर्य ने पाकिस्तान की कर्ज नीति पर सवाल उठाए, जबकि इरशाद अहमद खान ने इसे गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया.
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान जंग में भारत को क्यों नहीं बनाया मध्यस्थ? होर्मुज स्ट्रेट में छिपी है कहानी, अमेरिका समझ गया था सारा खेल
    Next Article
    पाक‍िस्‍तान में 2011 क्‍यों याद कर रहे लोग, हर घर में मंडरा रहा वो 'काले' खौफ का साया, सरकार बोल रही-'पीक रिलीफ स्ट्रैटेजी'

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment