Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 साल की भांजी का रेप-मर्डर करने वाले का एनकाउंटर:गाजियाबाद पुलिस ने सीने पर गोली मारी, 2 सिपाही भी घायल

    6 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में 4 साल की भांजी से रेप करने वाले मामा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। रविवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान 2 सिपाही भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जसीम उर्फ छोटू पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। उसने 11 अप्रैल को भांजी का रेप और मर्डर करने के बाद डेडबॉडी को कार के नीचे फेंक दिया था। बच्ची का परिवार हापुड़ के पिलखुआ का रहने वाला है। वर्तमान में गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रह रहा है। पुलिस ने सरेंडर करने को कहा, तो कर दी फायरिंग DCP धवल जायसवाल ने बताया- एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह को रविवार रात सूचना मिली कि जसीम गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी बीच जसीम अपने 2 साथियों के साथ बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उनसे सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन, जसीम और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फिर दोनों बाइक से भागने लगे। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। इस दौरान एक गोली जसीम के सीने में लग गई। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। जसीम के गिरते ही उसके दोनों साथी मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस घायल जसीम को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान 2 सिपाहियों को भी गोली लग गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह ने बताया- बदमाशों की फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल अमित और इकबाल घायल हुए हैं। वहीं, सिपाही मोहित शर्मा की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है। 2 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। उनको पकड़ने के लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। मौके से तमंचे, कारतूस और 10 खोखे भी बरामद किए हैं। 20 मिनट तक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते रहे। पुलिस पर 15 राउंड फायरिंग की गई। मौके से मिली बाइक चोरी की है। जसीम उर्फ छोटू पहले भी मुजफ्फरनगर से आपराधिक मामले में जेल जा चुका था। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अब जानिए पूरा मामला जसीम उर्फ छोटू (25) मुजफ्फरनगर के सिसौली क्षेत्र का रहने वाला था। वह गाजियाबाद के टीला थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था। उसके 2 बच्चे हैं। उसकी पत्नी और बच्चे मुजफ्फरनगर में रहते हैं। जबकि छोटू गाजियाबाद में रहकर रंगाई-पुताई का काम करता था। उसके कमरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसकी बहन अपने पति, 2 बेटों और एक बेटी के साथ रहती है। छोटू का बहनोई इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम करता है। उसकी 10 साल पहले मुजफ्फरनगर में शादी हुई थी। घटना वाले दिन बच्ची के पिता ने बताया था कि 11 अप्रैल (शनिवार) की दोपहर करीब 1 बजे मेरा साला छोटू घर आया था। मेरी बेटी को घुमाने के बहाने अपने घर ले गया। देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो मैं छोटू के कमरे पर पहुंचा। वहां मेरी बेटी उसके साथ नहीं थी। मैंने उससे बेटी के बारे में पूछा। उसने बताया कि वह बेटी को मेरे घर के बाहर छोड़ आया था। इस पर मैं और मेरी पत्नी परेशान हो गए, साथ ही बच्ची को ढूंढने लगे। लेकिन, वह नहीं मिली। देर शाम तक जब बच्ची नहीं मिली, तो हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के थानों में बच्ची की फोटो भेजी। पुलिस को देर रात बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक बच्ची की लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस की सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंचे, तो वह लाश मेरी बेटी की थी। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि मेरी बेटी को खिलाने के बहाने मेरा साला अपने घर ले गया। वहां बच्ची के साथ रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को करीब 500 मीटर दूर बीकानेर 80 फुटा रोड पर ले गया। वहां एक कार के नीचे फेंककर अपने कमरे पर आ गया। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर फांसी लगाई, साथी बोले- सट्टे में पैसा हारा तो कर्ज से परेशान था कानपुर में पोस्ट मास्टर ने दोस्त के कमरे में सुसाइड कर दिया। रविवार सुबह कमरे के बाहर से जब दोस्त ने आवाज लगाई तो कोई हलचल नहीं हुई। खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला बिल्हौर कस्बे के मुनीश्वर अवस्थी मोहल्ले का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 साल के बच्चे का एक पैर खा गया तेंदुआ:लखीमपुर में मां-बाप के सामने से उठा ले गया था; सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
    Next Article
    धीरेंद्र शास्त्री- काशी का कलंक जल्द मिटेगा, भगवा लहराएगा:गाड़ी की छत पर बैठे बागेश्वर बाबा, लोगों ने बरसाए फूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment