Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 साल में 300 से ज्यादा सड़कें सुधारीं:मुंगराबादशाहपुर के सपा विधायक पंकज पटेल बोले- सरकार भेदभाव कर रही

    10 hours ago

    1

    0

    जौनपुर की मुंगराबादशाहपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक पंकज पटेल ने अपने चार साल के कामकाज का लेखा-जोखा पेश करते हुए खुद को 10 में से 10 नंबर दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हुए हैं और जनता की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू... सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब : मैं अपने काम को 10 में से 10 नंबर देता हूं। हालांकि नंबर एक संख्या मात्र है, लेकिन हमने लगातार विधानसभा की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया है। आज मुंगराबादशाहपुर की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। सवाल: आपने अपने कार्यकाल में कौन-कौन से प्रमुख काम कराए? जवाब: पिछले चार वर्षों में 300 से अधिक सड़कों की मरम्मत कराई गई है। आम जनता की समस्याओं का समय-समय पर समाधान किया जाता है और जनहित के मुद्दों को सदन में उठाया जाता है। बरईपार से चंडी और बरईपार से दहैव मोड़ तक की सड़कों के चौड़ीकरण का मुद्दा भी उठाया गया है। उम्मीद है कि ये सड़कें जल्द बनेंगी। सवाल: आपका सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: सबसे बड़ा काम 300 से अधिक सड़कों की मरम्मत है। इसके अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर भी काम किया गया, ताकि मंडी में किसी किसान को परेशानी न हो। सवाल: ऐसे कौन से काम हैं जो आप पूरा नहीं करा पाए? जवाब: कुछ सड़कें अभी तक चौड़ी नहीं हो पाई हैं, जैसे मछलीशहर से कंधेपुर, बेलवार से बादशाहपुर, बरईपार से दहैव मोड़ और बादशाहपुर से जंघई तक। कई बार प्रयास और सदन में आवाज उठाने के बावजूद ये कार्य लंबित हैं। सरकार विपक्षी विधायकों के साथ भेदभाव करती है और सीमित बजट दिया जाता है। सवाल: मुंगराबादशाहपुर में फ्लाईओवर की मांग लंबे समय से रही है, इस पर क्या प्रगति है? जवाब: फ्लाईओवर की जगह बाईपास बनाया जा रहा है। यह 2017 में स्वीकृत हुआ था और एक साल में तैयार हो जाएगा। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कुम्भ के समय हमने इस मुद्दे को सदन में उठाया था। मुंगराबादशाहपुर पूर्वांचल को प्रयागराज से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। सवाल: इस बार क्या आप फिर टिकट के दावेदार हैं? जवाब: अगर पार्टी को लगेगा कि हमने अच्छा काम किया है तो निश्चित रूप से टिकट मिलेगा। पार्टी का जो भी फैसला होगा, हम उसके साथ हैं। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: टिकट का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे और उनका निर्णय सर्वमान्य होगा। सवाल: यूजीसी को लेकर कहा जा रहा है कि जातीय विभाजन बढ़ रहा है, इसका चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: यह भाजपा की रणनीति है। जब उसे लगा कि सभी वर्गों के युवा विरोध कर रहे हैं, तो इस तरह के मुद्दे लाकर ध्यान भटकाने की कोशिश की गई। विश्वविद्यालयों में जो एकता थी, उसे तोड़ने का काम किया गया है। सवाल: एसआईआर को लेकर विपक्ष हमलावर है, इसका 2027 चुनाव पर क्या असर होगा? जवाब: हमने घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर के बारे में जागरूक किया। हमारी कोशिश थी कि एक भी वोट छूटने न पाए। भाजपा की मंशा थी कि समाजवादी पार्टी के वोट को कमजोर किया जाए, लेकिन हमने पूरी मजबूती से इसका मुकाबला किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफीम बरामदगी मामले में दो दोषी:12-12 साल का कठोर कारावास, 1.20 लाख का अर्थदंड
    Next Article
    बस ने कार को मारी टक्कर, VIDEO:बहराइच में बैंक कर्मी घायल, इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment