Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    44 बसों की चेकिंग पर यातायात पुलिस की सख्ती:बिजनौर में 11 में मिली खामियां, 10 के चालान

    10 hours ago

    1

    0

    बिजनौर यातायात पुलिस ने 'मीट एंड ग्रीट' अभियान के तहत स्लीपर और रोडवेज बसों की मंगलवार को चेकिंग की। कुल 44 बसों की जांच हुई, जिनमें से 11 में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान बसों की आपातकालीन खिड़कियां, आग बुझाने के उपकरण, चालकों की नशा जांच और ड्राइवर ड्राउजिनेस अलर्ट सिस्टम (ADAS) चेक किए गए। संदिग्ध और ज्वलनशील चीजों की भी बारीकी से जांच हुई। एक बस में आग बुझाने का उपकरण नहीं मिला। बाकी 10 बसों पर मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) के तहत चालान किए गए। पुलिस ने यात्रियों से बात कर उनका फीडबैक लिया और आपातकालीन द्वार की जानकारी दी। सावधानियों के बारे में बताया चालकों और परिचालकों को आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। यातायात पुलिस ने सभी बस चालकों से नियमों का पालन करने, नशे या थकान में गाड़ी न चलाने और सुरक्षा सुविधाएं ठीक रखने की अपील की। यह चेकिंग एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश पर हुई। यातायात प्रभारी रवि नैन ने भी चालकों से यही अपील दोहराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम:विश्व हृदय दिवस पर एसएसबी जवानों को बताए स्वस्थ हृदय के उपाय
    Next Article
    कानपुर देहात में पति-ससुर को आजीवन कारावास:महिला ने मरने से पहले बताई थी आपबीती, मिट्‌टी का तेल डालकर जलाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment