Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शूटर एनकाउंटर में ढेर:मुरादाबाद में एक्सपोर्टस से पैसे लेने पहुंचा था, सीने में दो गोलियां लगी

    4 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद पुलिस ने बुधवार रात कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। आशु उर्फ मोंटी (40) उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था। उस पर हत्या-लूट समेत 33 मुकदमे दर्ज थे। सिविल लाइंस इलाके में पोस्टमॉर्टम हाउस के पास एनकाउंटर हुआ। आशू उर्फ मोंटी हापुड़ जिले के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के मीरापुर गांव का रहने वाला था। रंगदारी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार रात सिविल लाइंस इलाके में घेराबंदी की। पोस्टमॉर्टम हाउस के पास पुलिस को देखकर वह बाइक से भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश को 2 गोली लगी। इनमें एक गोली सीधे सीने में जा लगी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। वेस्ट यूपी का कुख्यात अपराधी उधम सिंह 4 साल, 8 माह और 5 दिन बाद 26 मार्च को जेल से जमानत पर बाहर आया था। उसकी रिहाई के बाद मेरठ पुलिस ने अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद से वेस्ट यूपी के तमाम जिलों की पुलिस अलर्ट मोड पर थी। ऐसे उधम सिंह के संपर्क में आया साल 2010 में आशु चड्ढा उर्फ मोंटी एक हत्या के मामले में जेल गया था। जेल में रहते हुए उसका संपर्क कुख्यात उधम सिंह गैंग के लोगों से हुआ। बाहर आने के बाद वह इस गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया। जमानत मिलने के बाद वह लगातार लूट और हत्या की घटनाओं को अंजाम देने लगा। इसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हो गए। होम डेकोर आइटम विदेशो में एक्सपोर्ट करते हैं शुभम ग्रीन विला निवासी अरशू ढल की बजीरचंद एक्सपोर्ट्स के नाम से फर्म है। वह ब्रास, ग्लास और वुडन के होम डेकोर आइटम 125 से ज्यादा देशों को एक्सपोर्ट करते हैं। अरशु ने पुलिस को बताया-12 मार्च की रात करीब 8 बजे मेरे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आई। लगभग एक मिनट बाद व्हाट्सएप पर फिर से कॉल आई। जब मैंने कॉल रिसीव की, तो सामने वाले ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद मैंने कॉल काट दी। थोड़ी देर बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर कहा कि जल्दी पांच करोड़ रुपए का इंतजाम करो। 14 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी ने फिर से व्हाट्सएप किया और धमकी दी कि तुम उधम सिंह को नहीं जानते। रकम नहीं दी तो जान से मार देंगे। इसके अगले ही दिन बाइक सवार बदमाश मेरी फैक्ट्री के गेट पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। गार्ड ने दर्ज कराई थी फायरिंग की FIR फायरिंग की घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड उमेश ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल पहले मेरठ में तैनात रहे हैं। इस वजह से उधम सिंह गैंग के बारे में अच्छे से जानते थे। उन्होंने गैंग का पता लगाने के लिए 5 टीमें लगाईं। जमानत पर बाहर आया था आशु हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव का रहने वाला आशु उर्फ मोंटी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था। इसके बाद से फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसने जेल के बाहर से ही मुरादाबाद के अरशु ढल को रंगदारी लेने के लिए वाटसएप कॉल और मैसेज किया था। बुधवार रात करीब 9 बजे आशु मुरादाबाद के अरशु ढल के पास रंगदारी लेने के लिए पहुंचा। वह जैसे ही पोस्टमॉर्टम हाउस के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख आशु ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आशु को दो गोलियां लगीं, जिनमें से एक गोली सीने में लगी। वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 8 साल में 260 अपराधी एनकाउंटर में ढेर राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 260 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से ज्यादा को गोली मारी गई। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बहराइच में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारे, VIDEO: विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला बहराइच में विवाद सुलझाने आई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला ने सिपाही को 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने महिला को वहां से हटाया, तभी आगे आकर उसने सिपाही को एक और थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस वालों को बचाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचकूला में चलती ट्रेन से बैग चोरी:कानपुर का कारोबारी परिवार, चंडीगढ़ शादी में शामिल होने और शिमला घूमने आया
    Next Article
    चुनावी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला:जौनपुर में पेट में चाकू घोंपा, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment