Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 राज्यों में चुनावी नतीजे के मोमेंट्स:कोलकाता में TMC ऑफिस पर सन्नाटा, भाजपा हेडक्वार्टर पर पूरी-जलेबी बनी; चेन्नई में DMK ऑफिस से टेंट हटाए

    7 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। बंगाल में भाजपा की बढ़त के बीच जश्न शुरू हो गया है। कोलकाता में TMC ऑफिस पर सन्नाटा पसरा है। दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर पूरी-जलेबी बनी। बैंड-बाजा टीम भी पहुंच गई है। चेन्नई में DMK ऑफिस पर पहले जश्न जैसा माहौल था लेकिन अब टेंट खोल दिए गए हैं। काउंटिंग के बीच मोमेंट्स… 1. कोलकाता में TMC ऑफिस पर सन्नाटा पश्चिम बंगाल में काउटिंग के बीच कोलकाता में TMC ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा है। यहां सुबह के समय कोई चहल-पहल नहीं दिखी। वहीं भाजपा ऑफिस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद संजय जायसवाल सहित कई नेता पहुंचे हैं। 2. भाजपा हेडक्वार्टर पर जलेबी बनी दिल्ली स्थित BJP हेडक्वार्टर में काउंटिंग शुरू होते ही जश्न की तैयारियां दिखने लगीं। यहां कार्यकर्ताओं ने जलेबी बनानी शुरू कर दी। पार्टी असम में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है और पश्चिम बंगाल में बढ़त बनाए हुए है। 3. DMK ऑफिस से टेंट हटाए गए चेन्नई में DMK पार्टी के हेडक्वार्टर अन्ना अरिवलयम में टेंट हटाए जा रहे हैं, क्योंकि शुरुआती रुझानों में पार्टी तीसरे स्थान पर नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में पहली बार चुनाव लड़ने वाली TVK नंबर बन पार्टी बनकर उभरी है। 4. सुवेंदु अधिकारी आवास से निकले भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी कोलकाता में अपने आवास से बाहर निकले। उनकी कार का शीशा कपड़े से ढका था। इससे पहले पांचों राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान भी कई ऐसे नजारे दिखे, जो चर्चा में रहे। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई, तो राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे। ममता ने सब्जी खरीदी तो मोदी ने नाव चलाने वाले को गले लगा लिया। चुनावी कैंपेन के 51 दिन, 8 मोमेंट्स…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुझानों में तमिलनाडु में उलटफेर, TVK नंबर वन पार्टी:DMK तीसरे नंबर पर खिसकी, कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर से तंबू समेटे
    Next Article
    बंगाल चुनाव रिजल्ट का पंजाब पर क्या असर:BJP जीती तो AAP में टूट का खतरा, कांग्रेस को डेंट; 3 एक्सपर्ट के हवाले से सब कुछ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment