Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 हजार इनामी गौ-तस्कर गुजरात से गिरफ्तार:STF ने पकड़ा, 18 गोवंश तस्करी केस में 2 साल से था वांछित

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गौ-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अफसार अहमद सिद्दीकी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। उसे अहमदाबाद के जीआईडीसी वटवा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। STF अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैय्यद राजा थाने में गौ-तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई STF के सीओ के नेतृत्व में की गई। आरोपी लंबे समय से फरार था। जांच में सामने आया कि इनाम घोषित होने के बाद अफसार अहमद सिद्दीकी गुजरात में छिपकर रह रहा था और वहां ट्रक चलाने का काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का निवासी है। गुजरात में रहते हुए उसने एक पुराना ट्रक खरीदा था, जिसे उसने 45 हजार रुपये प्रतिमाह के एग्रीमेंट पर प्रतापगढ़ निवासी अनुभव तिवारी उर्फ राहुल को चलाने के लिए दिया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 28 अक्टूबर 2023 को इसी ट्रक में 18 गोवंश लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे। चंदौली जिले की सैय्यद राजा थाना पुलिस ने एनएच-2 हाईवे पर नौबतपुर के पास चेकिंग के दौरान इस ट्रक को पकड़ा था। हालांकि, मौके से ट्रक चालक फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच के दौरान अफसार अहमद सिद्दीकी का नाम सामने आया। इसके बाद उसे फरार घोषित करते हुए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। STF ने आरोपी को गिरफ्तार कर अहमदाबाद के जीआईडीसी वटवा थाने में दाखिल कर दिया है। STF स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया में है। रिमांड मिलने के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश लाया जाएगा, जहां चंदौली की सैय्यद राजा थाना पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत:जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
    Next Article
    प्रयागराज में सम्राट अशोक के 19 शिलालेखों की प्रतिकृतियां स्थापित:डिप्टी सीएम केशव 14 मार्च को करेंगे उद्घाटन, बुद्ध विहार में धम्म संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment