Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 हजार का इनामी गोवध गैंगस्टर गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर दबोचा, कई जिलों में था वांछित

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली जनपद में डलमऊ पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद 50,000 रुपये के इनामी अपराधी नजमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुठभेड़ के दौरान नजमुद्दीन के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना 26 अप्रैल 2026 को तड़के करीब 01:35 बजे की है। डलमऊ पुलिस टीम मकनपुर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान आईटीबीपी कैंप के पास ग्राम भटनी हार की ओर से एक संदिग्ध कंटेनर (UP21 BN 6720) आता दिखा। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा करने पर कंटेनर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें मुख्य अभियुक्त नजमुद्दीन (36 वर्ष, निवासी बरेली) के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी डलमऊ भेजा, जहां से गंभीर स्थिति के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो खोखा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त कंटेनर बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान नजमुद्दीन का साथी मो. सुबीन (निवासी मुरादाबाद) अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार नजमुद्दीन एक शातिर अपराधी है। उस पर थाना डलमऊ में गैंगस्टर अधिनियम (26/2026) के तहत मामला दर्ज था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। नजमुद्दीन पर रायबरेली के डलमऊ, बछरावां और वाराणसी के लंका थाने में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी के होटल में लगी आग:किचन में लगी आग की लपटों से मची भगदड़, होटल मालिक की सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं
    Next Article
    सीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:जूते, मोजे, घड़ी, चेन, अंगूठी उतारए, दो पालियों में 5952 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment