Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    500 के 21 नकली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार:रामपुर पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी, संगठित गिरोह की आशंका

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में कोतवाली गंज पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 500 रुपए के 21 नकली नोट बरामद किए हैं। मामले में संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बिलासपुर गेट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा। जिनके कब्जे से 500 रुपए के 21 नकली नोट बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार, गिरफ्तार दोनों युवक स्थानीय निवासी हैं। इनमें एक सिनवान, जो चाहा मोटे कल्लन क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दूसरा मिनहाजिल, गुईया तालाब क्षेत्र का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद कुछ नोटों के सीरियल नंबर एक जैसे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह नकली करेंसी किसी संगठित नेटवर्क के माध्यम से लाई गई हो सकती है। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए मिले कुछ सुरागों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने ये नकली नोट कहां से प्राप्त किए और किन-किन स्थानों पर इनका इस्तेमाल किया। वहीं, गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें बेगुनाह बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस पूरे मामले पर विश्वास नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवकों में से एक ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा दी है, जिसका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। दूसरे युवक की मां ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है और वह अपने भाइयों के साथ काम करता था। उन्होंने भी अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए मामले की सही जांच की मांग की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों युवक नकली करेंसी के किसी नेटवर्क से जुड़े हैं या मामला कुछ और है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KCC ऋण पर ब्याज दर 7% से घटकर 3%:4% सब्सिडी भी मिलेगी, एक लाख से अधिक किसानों को फायदा
    Next Article
    26 साल पुराने कचहरी कांड में अधिवक्ताओं को राहत:सीबीआई कोर्ट ने दोषमुक्त किया, बार एसोसिएशन ने किया सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment