Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 महीने बाद लौटी दुल्हन कैश–जेवर लेकर भागी:अलीगढ़ में पति और सौतेले बच्चों को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश, फिर खाली किया लॉकर

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के पटेल नगर दुर्गापुरी में महिला अपने सौतेले बच्चों और पति को नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। बेहोशी से बाहर आने पर पीड़ित पति के होश उड़ गए। काफी तलाशने के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर पीड़ित ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ​पहली पत्नी की मौत के बाद हुई थी दूसरी शादी पीड़ित बंटी ने बताया कि उनकी पहली पत्नी की लिवर की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। घर और बच्चों की देखभाल के लिए परिजन ने 9 मार्च 2025 को पला साहिबाबाद निवासी सिमरन के साथ मेरी दूसरी शादी करा दी। ​खाने में मिलाया नशा ​पीड़ित का कहना है कि 21 मार्च की रात सिमरन ने खाने में बंटी और उसकी तीनों बेटियों को नशीला पदार्थ मिला कर खिला दिया। जब सभी गहरी नींद में सो गए। इस दौरान सिमरन ने घर में रखे सोने की तीन अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, एक सोने की जंजीर, चांदी की पायल और पीतल के सामान के सौदे के रखे 45,000 रुपए नकद लेकर फरार हो गई। सुबह जागने के बाद घटना की जानकारी हुई। ​पहले भी जा चुकी थी छोड़कर ​बंटी ने बताया कि सिमरन पहले भी शादी के 6 महीने बाद बिना बताए घर से चली गई थी। करीब 6 महीने बाद उसकी बहन आरती उसे वापस लेकर आई और सिमरन ने पैर पकड़कर माफी मांगी। इसके बाद बंटी ने उसे दोबारा घर में रख लिया। बंटी का आरोप है कि ​यह पूरी साजिश सिमरन की बहन आरती के इशारे पर रची गई है। पहले भी कर चुकी है लोगों के साथ ठगी बंटी का आरोप है कि जानकारी करने पर पता चला कि सिमरन पहले भी कई जगह झूठी शादी करके लोगों के साथ ठगी कर चुकी है। ​जब वह उसके मायके पहुंचे तो वहां भाई और अन्य सदस्य भी गायब मिले। उनका कहना है कि पूरा परिवार की इस षड्यंत्र में शामिल है। घटना की हो रही जांच थाना प्रभारी सासनी गेट का कहना है कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। घटना 22 मार्च की है, पीड़ित की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCSU में Women Index Empowerment Award आयोजित:समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान ,अनीता राणा ने दिलाई बाल विवाह रोकने की शपथ
    Next Article
    फतेहगढ़ में महिला ने फंदा लगाकर दी जान:लंबे समय से बीमारी से परेशान थी, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment