Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 साल की बच्ची का गाल खा गया कुत्ता…VIDEO:झांसी में 24 टांके लगे; काटने के कुछ घंटे बाद कुत्ते की मौत

    5 hours ago

    2

    0

    झांसी में स्ट्रीट डॉग ने 6 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसके गाल पर काट लिया और कंधे का मांस भी नोच लिया। बच्ची के गाल पर डॉक्टरों को 24 टांके लगाने पड़े हैं। यह घटना शुक्रवार को समथर के नई बस्ती मोहल्ले में हुई। बच्ची को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उधर, बच्ची को काटने के कुछ ही घंटों बाद कुत्ते की मौत हो गई। बच्ची के पिता ने बताया कि इस कुत्ते ने कुछ दिन पहले एक गाय को भी काटा था, जिसके बाद गाय की मौत हो गई थी। 3 तस्वीरों में देखिए कैसे कुत्ते ने बच्ची पर हमला किया… सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मंजर… बच्ची पर कुत्ते के हमले का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, गली में लगे सीसीटीवी में पूरा दृश्य रिकॉर्ड हो गया। 1.20 मिनट के फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे कुत्ता बेरहमी से मासूम को काटता है। वीडियो में पहले बच्ची की ताई पड़ोसी के घर पर जाती है। 32 सेकेंड बाद काले रंग का डॉग आता है और वो गली से पड़ोसी के घर की तरफ चला जाता है। इसके 13 सेकेंड बाद बच्ची पैदल आती है। गली से पड़ोसी के घर की तरफ मुड़ने लगती है। नाली पार करते समय कुत्ता बच्ची पर हमला करता है। उसके अटैक से बच्ची नीचे गिर जाती है। वह बच्ची को काटने लगता है। बच्ची बचाने की कोाशिश करती है लेकिन वह नाली में गिर जाती है। कुत्ते का हमला जारी रहता। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गली से एक महिला दौड़े हुए आती। उनके आते ही कुत्ता भाग जाता है। KG में पढ़ती है बच्ची… समथर के नई बस्ती मोहल्ला के हरवंश शिल्पकार ने बताया- मेरी 6 साल की बेटी शिवांगी कस्बे के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में KG कक्षा में पढ़ती है। अभी स्कूल की छुट्‌टी चल रही है। शुक्रवार को रामनवमी पर पड़ोस के मुन्ना के घर पर कन्या भोज का आयोजन था। इसके लिए उनकी बेटी, मुन्ना के घर जा रही थी। पहले उसकी ताई शांतिदेवी, मुन्ना के घर पहुंची। बच्ची कुछ देर बाद वहां जा रही थी। रास्ते में काले रंग के कुत्ते ने हमला कर दिया। उसके गाल का मांस चबा गया, कंधे पर भी काट लिया। उसके रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ताई चिल्लाते हुए दौड़ी, तब जाकर कुत्ता भागा। हमले के बाद बेहोश हो गई बच्ची बच्ची के ताऊ तुलसीदास ने बताया- कुत्ते ने उनकी भतीजी शिवांगी का गाल काट लिया। गाल से खून ही खून बह रहा था। ताई ने कुत्ते को भगाया और उसे लेकर घर पहुंची। घर पहुंचते ही डर के मारे बच्ची बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। पास के अस्पताल से उसे मोंठ रेफर कर दिया गया। मोंठ में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने बच्ची का इलाज किया। उसके गाल पर 24 टांके लगाए गए। बच्ची उस घटना से दहशत में है। कुत्ते की हुई मौत बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची को काटने वाले कुत्ते की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। उन्होंने कहा- मोहल्ले में घूमने वाला वह कुत्ता पागल हो चुका है। कुछ दिन पहले उसने एक गाय को काट लिया था। बाद में गाय मर गई। ………….. ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य 2.18 लाख सैनिकों की चतुरंगिणी सेना बनाएंगे:काशी में कहा- गाय, शास्त्र और मंदिर की रक्षा करेंगे; पहले रोकेंगे-टोकेंगे फिर ठोकेंगे वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार यानी 23 मार्च को चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- चतुरंगिणी सेना में 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे। उन्होंने बताया- यह सेना गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेगी। उनकी ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु (फरसा) होगा। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPS पर हमला मामले में 16 आरोपियों को उम्रकैद:मुरादाबाद में बवाल की सूचना पर शांत कराने पहुंचे थे, भीड़ ने पथराव किया
    Next Article
    आशुतोष महाराज को बम से उड़ाने की धमकी:फोन कर बोला- शंकराचार्य के खिलाफ पैरवी बंद करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment