Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 साल की बच्ची का गाल खा गया कुत्ता…VIDEO:झांसी में कन्या भोज खाने जा रही थी, दहशत में बेहोश हो गई, 24 टांके आए

    10 hours ago

    2

    0

    झांसी में स्ट्रीट डॉग 6 साल की मासूम बच्ची का गाल खा गया। मासूम बच्ची पड़ोसी के घर कन्या भोज में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी काले रंग का डॉग ने एकदम अटैक कर दिया। डॉग ने बच्ची को पटक लिया और फिर गाल खा गया और कंधे में भी काट लिया। बच्ची के रोने- चिल्लाने की आवाज सुनकर ताई आ गई और कत्ते को ललकाराते हुए भगा दिया। डॉग के अटैक से बच्ची बेहोश हो गई। उसे परिजन समथर सीएचसी ले गए। जहां से बच्ची को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्ची के गाल पर 24 टांके आए हैं। घटना शुक्रवार की है, आज इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पूरा मामला समथर के नई बस्ती मोहल्ले का है। KG में पढ़ती है मासूम बच्ची समथर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी हरवंश शिल्पकार ने बताया- मेरी 6 साल की बेटी शिवांगी कस्बे के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में KG कक्षा में पढ़ती है। अभी स्कूल की छुट्‌टी चल रही है। शुक्रवार को रामनवमी पर पड़ोस के मुन्ना के धर पर कन्या भोज का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए बेटी मुन्ना के घर जा रही थी। पहले उसकी ताई शांतिदेवी मुन्ना के घर पहुंची। थोड़ी देर बाद बच्ची भी पहुंच गई। तभी काले रंग के स्ट्रीट डॉग ने बच्ची पर अटैक कर दिया। उसका गाल खा गया। कंधे पर भी काटा। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ताई चिल्लाते हुए भागी। तब कुत्ता भाग गया। हमले के बाद बेहोश हो गई मासूम बच्ची के ताऊ तुलसीदास ने बताया- कुत्ता भतीजी शिवांगी का गाल खा गया। इससे वो लहूलुहान हो गई। उसकी ताई शांतिदेवी ने कुत्ते को भगाया और बच्ची को घर लेकर आई। यहां बच्ची बेहोश हो गई। तब उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से मोंठ रेफर कर दिया। मोंठ में प्राथमिक उपचार के बाद भतीजे को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे के गाल पर 24 टांके लगाए हैं। घटना के बाद बच्ची दहशत में हैं। बच्ची को पटककर खा गया गाल मामले से जुड़ा 1.20 मिनट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। जिसमें नजर आ रहा है कि पहले शांतिदेवी मुन्ना के घर पर जाती है। 32 सेकेंड बाद काले रंग का डॉग आता है और वो गली से मुन्ना के घर की तरफ चला जाता है। इसके 13 सेकेंड बाद मासूम बच्ची पैदल आती है और गली से मुन्ना के घर की तरफ मुड़ने लगती है। तभी डॉग वापस आता है। यह देख बच्ची घबरा जाती है और रुक जाती है। तभी डॉग दौड़ते हुए उस पर अटैक कर देता है। बच्ची को पटककर गाल खा लेता है। बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ताई शांति देवी चिल्लाते हुए भागती है। तभी डॉग भाग जाता है। गाय को भी काटा बच्ची के पिता ने बताया कि डॉग पालग हो चुका है। वह एक गाय को भी काट चुका है। इससे गाय की मौत हो गई। अब पता चला कि डॉग भी मर चुका है। मेडिकल कॉलेज में बेटी के गाल पर 24 टांके लगाए गए है। अभी बेटी बहुत डरी हुई है। दहशत और खौफ में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक पक्षालिका सिंह बोलीं-बाह अब पिछड़ा नहीं, विकास का हब:स्टेडियम अगला लक्ष्य, 2027 में फिर टिकट मिलने की उम्मीद; बटेश्वर का विकास करेंगे
    Next Article
    कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने की आत्महत्या:मैनपुरी में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, 40 बीघा जमीन पर उगाई थी आलू की फसल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment