Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    60 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश:सीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने में लापरवाही पर की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने 60 पंचायत सहायकों को तत्काल सेवा से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई उन कर्मचारियों पर की गई है, जिनकी एक सप्ताह में फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने की प्रगति शून्य रही। सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को इस संबंध में तत्काल कदम उठाने को कहा है। फार्मर रजिस्ट्री बनाने के अभियान में लेखपालों सहित अन्य कर्मचारियों को भी लगाया गया था। शून्य प्रगति वाले कर्मचारियों में विकास विभाग के ग्राम विकास अधिकारी अतुल अग्निहोत्री और मोहित यादव, पंचायत राज विभाग के पंचायत सचिव विवेक कुमार, मनीष साहू और नौशाद अहमद शामिल हैं। राजस्व विभाग के लेखपाल अजीत द्विवेदी, अजय कुमार, सुबोध गुप्ता और अनुराधा यादव के साथ-साथ मनरेगा के ग्राम रोजगार सेवक रेणुका, अर्जुन सिंह, सुरजन सिंह, विनोद कुमार, उमेश चंद्र और संजय कुमार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग के तीन कर्मी संदेश कुमार, संजीव कुमार (प्राविधिक सहायक) और विवेक कुमार की भी कम प्रगति पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, विकास खंड स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के लिए नामित नोडल अधिकारियों से भी काम की प्रगति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में मिनी गुजरात:कैंपस में गरबा की धूम और गुजराती डिश का जायका; स्थापना दिवस पर बिठूर के गांव में चला स्वच्छता अभियान
    Next Article
    बलरामपुर में खसरे की अफवाह निकली झूठी:जांच में 3 बच्चों में चिकन पॉक्स की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment