Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 बच्चों के बाप ने पत्नी का पेट फाड़ दिया:गोरखपुर में हंसिया से किया जानलेवा हमला, आंत बाहर आ गई; आरोपी गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में घरेलू विवाद के दौरान सात बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया। हमले में महिला का पेट फट गया। इससे उसकी आंत बाहर आ गईं। इसके अलावा सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजन पुलिस की मदद से किसी तरह महिला की आंत बांधकर उसे BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक है। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। आरोप है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर पति ने हंसिया से पत्नी पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मामला गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव का है। सिर और गर्दन पर किए वार हरैया गांव निवासी जलालुद्दीन उर्फ पंगूल (45) का रविवार शाम पत्नी साफिया से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि जलालुद्दीन को पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उसने हंसिया से हमला कर दिया। हमले में साफिया का पेट फट गया, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल भिजवाया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, बड़ी बेटी रहनुमा की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना पर गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को एंबुलेंस से BRD मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। बेटी बोली-पापा अक्सर मां की पिटाई करते हैं पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी जलालुद्दीन को हिरासत में ले लिया। जलालुद्दीन के सात बच्चे हैं। इसमे 6 बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी रहनुमा ने बताया कि पिता आए दिन मां पर हमला करता रहता है। काफी दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि- आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी में घटना की वजह घरेलू विवाद सामने आई है। मामले में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुबह हल्की ठंडक, दिन में धूप बढ़ाएगी गर्मी:उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं से घटेगी नमी, रात का मौसम होगा ठंडा
    Next Article
    रामलीला स्थलों की सुरक्षा आज से पुलिस के हवाले:बम निरोधक दस्ता करेगा जांच, भैंसाली, जीमखाना, सूरजकुंड समेत प्रमुख स्थलों की सुरक्षा चाक चोबंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment