Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 से 21 मई तक स्वगणना अभियान:डीएम लखनऊ ने तैयारियों की समीक्षा की; 110 वार्ड में होगी ट्रेनिंग

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में ‘जनगणना-2027’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में 7 मई से 21 मई तक चलने वाले स्वगणना अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी और जनसहभागिता के साथ पूरा किया जाए। स्वगणना में हर नागरिक की भागीदारी पर जोर बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वगणना अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से इस प्रक्रिया में शामिल करें। हर विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त कर समयसीमा के भीतर स्वगणना कार्य पूरा कराने पर जोर दिया गया। नगर निगम के 110 वार्डों में होगी ट्रेनिंग नगर निगम को निर्देश दिया गया कि शहर के सभी 110 वार्डों के पार्षदों का चरणबद्ध प्रशिक्षण कराया जाए। प्रशिक्षण में स्वगणना पोर्टल और एप के उपयोग, डेटा सुरक्षा और नागरिकों को मार्गदर्शन देने के तरीके सिखाए जाएंगे, ताकि पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता अभियान शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को स्वगणना के महत्व से अवगत कराया जाए। इसके लिए कार्यशालाएं, गोष्ठियां और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं की भागीदारी बढ़ सके। कॉलोनियों और सोसाइटी में घर-घर संपर्क अभियान जिलाधिकारी ने सरकारी कॉलोनियों, हाउसिंग सोसाइटी और आवासीय परिसरों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत टीमें गठित कर घर-घर संपर्क स्थापित किया जाएगा और लोगों को स्वगणना के लिए तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। एलईडी, चौराहों और सिनेमा हॉल में दिखेंगे संदेश जनजागरूकता के लिए नगर निगम की एलईडी स्क्रीन, आईटीएमएस के पीए सिस्टम, प्रमुख चौराहों और बाजारों में लगातार संदेश प्रसारित किए जाएंगे। साथ ही मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल में फिल्मों से पहले स्वगणना से जुड़े वीडियो दिखाने की व्यवस्था भी की जाएगी। समाज के हर वर्ग को जोड़ने की तैयारी बैठक में निर्देश दिया गया कि जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ा जाए। इनके माध्यम से आमजन तक संदेश पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना में शामिल करने की रणनीति बनाई गई है। मीडिया और संगठनों के जरिए होगा व्यापक प्रचार जिलाधिकारी ने जनसंचार माध्यमों, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, पोस्टर और बैनरों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न संस्थाओं, आरडब्ल्यूए और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों को रोजाना निरीक्षण के निर्देश अभियान की निगरानी के लिए जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में उपजिलाधिकारियों और शहरी क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी व नगर निगम अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। जिम्मेदारी और समन्वय के साथ पूरा होगा अभियान बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ पूरा किया जाए, ताकि कोई भी नागरिक इस प्रक्रिया से छूट न रह जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में भाजपाइयों ने फूंका विपक्ष का पुतला:महापौर अर्चना वर्मा ने महिला विरोधी बताया, बिल पास न होने का विरोध
    Next Article
    मरीजों की संख्या बढ़ी, स्ट्रेचर पर दे रहे इलाज:रामपुर में 150 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में 428 मरीज भर्ती, प्रशासन चिंतित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment