Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 साल के बच्चे की गला दबाकर बेरहमी से पिटाई:महारजगंज में पुरानी रंजिश में दौड़कर पीटा, पुलिस बोली- VIDEO चेक करेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के सारीखेड़ा गांव में एक सात वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मासूम अनमोल का उसी गांव के युवक सूरज उर्फ लल्ला से किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते युवक ने बच्चे को निशाना बनाया और उसके साथ मारपीट की। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि आरोपी युवक पहले मासूम को दौड़ाकर पकड़ता है। इसके बाद वह उसका गला दबाते हुए उसे बेरहमी से पीटता है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस तरह की हिंसक घटना को निंदनीय बताया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे की असली वजह क्या थी और इसमें कोई और व्यक्ति शामिल है या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:पिता घायल, संभल से ईंट लेकर लौटते समय हादसा
    Next Article
    गोरखपुर-दिल्ली के बीच नई समर स्पेशल ट्रेन शुरू:यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment