Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 साल की बच्ची कुएं में गिरी, मौत:देवरिया में घर के पास खेलते समय हादसा, 5 घंटे बाद निकाला गया शव

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में मंगलवार शाम सात बजे एक 8 साल की बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घर के पास खेलते समय यह हादसा हुआ। करीब पांच घंटे की कोशिश के बाद रात 11 बजे बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृंदावन गांव निवासी कमलेश पासवान की बेटी सुहानी (8) मंगलवार शाम सात बजे घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह सुग्रीव के मकान के पास बने कुएं में गिर गई। ग्रामीणों ने बच्ची को निकालने की कोशिश की। पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में समाजसेवी किशनदुबे की जमानत पर सुनवाई आज:गैर-जमानती वारंट पर हुई थी गिरफ्तारी, समर्थकों ने कोतवाली पर किया था हंगामा
    Next Article
    एनएच-233 का भूमि अधिग्रहण रद्द:कोर्ट ने कलेक्टर का अवार्ड निरस्त किया, जमीन की वास्तविक स्थिति देखने के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment