Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    85 मीटर गहरी खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की जीप:मासूम समेत 2 की मौत, 19 लोग घायल, महराजगंज से तीर्थयात्री जा रहे थे स्वर्गद्वारी

    4 hours ago

    2

    0

    नेपाल के प्युठान जिले में भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी जीप 85 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे जीप में सवार एक महिला और मासूम की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हो गए। जिसमें 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। महराजगंज जिला प्रशासन ने तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जीप महराजगंज से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस और बचाव दल राहत कार्य में जुटे जानकारी के अनुसार, जीप स्वर्गद्वारी मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 के टाकुरा क्षेत्र में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और जीप करीब 85 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। घायल 20 यात्रियों को तत्काल लुम्बिनी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान काव्या मौर्या (3) और निर्मला मौर्या (30) की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती घायलों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है। सभी घायल उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। डीएसपी दिपेश बस्याल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तकनीकी खराबी या ढलान पर वाहन का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है, वहीं घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं। डीएम घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई घटना के बाद महराजगंज डीएम ने तत्काल नेपाल के रूपनदेही के मुख्य जिलाधिकारी से संपर्क कर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। सभी घायलों को लुम्बिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीएम नौतनवा को मौके पर भेजा गया है। जबकि एडीएम सोनौली में कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से तत्काल चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सहित कुल 10 एंबुलेंस मौके के लिए रवाना की गई हैं। साथ ही जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की मेडिकल टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है और घायलों के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। परिजनों को नेपाल ले जाने की व्यवस्था नेपाल प्रशासन भी राहत कार्य में पूरा सहयोग दे रहा है। जिलाधिकारी लगातार नेपाली अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं, ताकि सभी घायलों को समय पर उपचार मिल सके। घायलों और मृतकों के परिजनों को नेपाल ले जाने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिलाधिकारी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एडीएम प्रशांत कुमार ने बताया- नेपाल प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। कहीं भी संचार में कोई बाधा नहीं है। सभी घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। घायलों को सुरक्षित वापस लाकर उनका समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साधारण परिवार से निकलकर बेटियों ने रचा इतिहास:जनपद में फूलपुर की नंदिनी 95.6% के साथ 7वीं, रिया 91.4% के साथ 8वीं रैंक
    Next Article
    लखनऊ में पशुबाड़े में फंदे से लटका मिला किशोर शव:घर न लौटने पर परिजन ढूंढते पहुंचे तो खुला राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment