Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 जोन और 21 सेक्टर में बंटा मुजफ्फरनगर:एसएसपी ने फ्लैग मार्च किया, ईदगाह में देखी सुरक्षा व्यवस्था, धर्मगुरुओं से बात की

    7 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में लगातार बारिश और खराब मौसम के बावजूद अलविदा जुम्मा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ईदगाह का निरीक्षण किया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सघन गश्त की। बारिश और फिसलन भरी सड़कों के बावजूद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ। इस दौरान नागरिकों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। एसएसपी ने ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने धर्मगुरुओं से भी मुलाकात की और आपसी सौहार्द, भाईचारे तथा शांति बनाए रखने पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे जनपद को 9 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया था। प्रत्येक जोन और सेक्टर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पीएसी की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिस बल को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहें। उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों या वस्तुओं पर कड़ी नजर रखने और सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की भी समीक्षा की गई, जिसके बाद आवश्यक सुधारात्मक निर्देश जारी किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में बेमौसम बारिश-तेज हवा से फसलें बर्बाद:सरसों, तंबाकू, मक्का को भारी नुकसान, खेत में बिछी गेहूं की फसल
    Next Article
    LPG किल्लत पर सपा महिला सभा का प्रदर्शन:डीएम कार्यालय में नारेबाजी, सिलेंडर-बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment