Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आग में जलकर 3 साल की मासूम की मौत:उन्नाव के सुदर्शन खेड़ा में अज्ञात कारणों से लगी आग, उपचार के दौरान तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सुदर्शन खेड़ा गांव में बीती रात एक घर में आग लगने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसे इलाज के लिए कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। आग की यह घटना देर रात हुई, जिसमें घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर के अंदर सो रही तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल नवाबगंज कस्बे के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्नाव जिला अस्पताल से बच्ची को कानपुर के हायर सेंटर भेजा गया। बच्ची की मां लक्ष्मी ने बताया कि कानपुर के अस्पताल से भी उन्हें जवाब दे दिया गया था, जिसका अर्थ है कि वहां भी इलाज संभव नहीं हो पाया। बच्ची की मां लक्ष्मी ने घटना के बारे में बताया, "मुझे नहीं पता कि मेरे घर में आग कैसे लगी। बच्ची घर पर लेटी थी और मैं किसी काम से घर के बाहर गई थी। अचानक पड़ोसियों ने मेरे घर में आग जलते देखी और शोर मचाया। जब मैं घर पहुंची, तो मेरी बेटी गंभीर रूप से जल चुकी थी और हमारा घर जलकर राख हो गया था।" लक्ष्मी ने आगे बताया कि वे बहुत गरीब हैं और उनके पति भी उनकी सहायता नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति शराब के नशे में पूरा दिन इधर-उधर रहते हैं। आज सुबह बच्ची के मामा ने बच्ची की मौत की सूचना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की रोक:अर्जेंट बेसिस पर चीफ जस्टिस के आदेश रात में सुनवाई, नहीं टूटेंगे घर और दुकानें
    Next Article
    IPL Orange Cap: विराट कोहली ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, पीछे रहे गए दुनियाभर के बल्लेबाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment