Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आग से प्रभावित व्यापारियों से मिले कमल दत्त शर्मा:मेरठ में निरीक्षण कर बोले- यह नुकसान केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    मेरइ के हापुड़ अड्डा स्थित सूर्य प्लाजा में लगी आग के बाद प्रभावित व्यापारियों का हाल जानने के लिए भाजपा के पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित दुकानों का निरीक्षण किया और व्यापारियों से मिलकर उनके नुकसान की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमल दत्त शर्मा ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह नुकसान केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का नुकसान है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए वे शासन और प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी जल्द राहत और मुआवजे की प्रक्रिया तेज करने की बात कही। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में वे और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। इस दौरान उनके साथ अजय गुप्ता, हेमंत चावला, आलोक गर्ग, मुकेश गुप्ता, विक्रम शर्मा, सोनू नारंग, अशोक रस्तोगी, अमित, मोनू वर्मा और गोल्डी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द से जल्द राहत दिलाने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उन्हें जल्द राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 3,600 लीटर अवैध डीजल बरामद:दो लोगों पर जमाखोरी का मुकदमा दर्ज, डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर कार्रवाई
    Next Article
    युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला:आधार कार्ड से हुई पहचान, गांव से 300 मीटर दूर घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment