Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनबाड़ी कार्यकत्री की बेटी से अजय राय ने की बात:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- धैर्य रखो बेटा, हम सब आपके साथ हैं, न्याय दिलाएंगे

    16 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति की मृत्यु के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उनके परिवार से मिला। इस दौरान जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना ने मृतका की बेटी की बात प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन पर कराई। अजय राय ने तीन मिनट अड़तीस सेकंड तक मृतका के परिवार की बात सुनी। उन्होंने बेटी को धैर्य रखने और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी समस्या के लिए जिलाध्यक्ष से संपर्क करें। बेटी ने बताया कि उनकी मां पर बीएलओ के काम का बहुत दबाव था। उन्हें रविवार, होली से एक दिन पहले और ईद पर भी काम के लिए बुलाया जाता था। काम के दबाव के कारण उन्हें खाना खाने का भी समय नहीं मिल पाता था। बेटी के अनुसार, बैंक ने खाते के संबंध में सही जानकारी नहीं दी। उन्हें संदेह है कि किसी ने उनकी मां के नाम पर बैंक से लोन लिया था। बैंक अधिकारियों ने खाता बंद करने को कहा और एक आवेदन लिखवाकर खाता बंद करा दिया गया। इसके बाद जब दूसरा खाता चढ़वाने के लिए डीपीओ के पास गए, तो उन्होंने खराब व्यवहार किया और कहा कि यह खाता अब नहीं चढ़ पाएगा। बेटी ने बताया कि डीपीओ ने डेढ़-दो साल तक वेतन न मिलने की धमकी भी दी थी। वेतन न मिलने और बीएलओ के काम के अत्यधिक दबाव के कारण उनकी मां तनाव में आ गई थीं। कहीं भी आने-जाने में किराया लगता था, जिससे आर्थिक परेशानी और बढ़ गई। इसी दबाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिर अजय राय ने बेटी को दिलासा दिया। बेटी ने फिर कहा कि ये लोग मम्मी से कहते रहते थे कि तुमको काम करना नही आता है। मैं ग्रेजुएशन कर रही हूं, इतना टफ काम मैं नही कर पाती हूं तो वो कैसे करती होंगी। उन्होंने अपनी ड्यूटी काटने के लिए भी कहा था लेकिन उन्होने धमकी दी कि काम नही करोगी तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी। बेटी ने अजय राय से फोन पर कहा कि, एक बार अधिकारियों ने कहा कि तुम्हारी डीएम से शिकायत हो चुकी है। फिर रात भर मम्मी सोचती रही है कि डीएम से फेस टू फेस क्या बात होगी। अजय रात ने कहा कि बेटा आप धर्य रखो, अत्याचार के खिलाफ हम सब लड़ रहे हैं। हम सब और पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है । बता दें कि बुधवार की शाम सदर बाजार क्षेत्र के गदियाना की रहने वाली 45 साल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीती की मौत हुई थी। बेटी स्मिता ने वीडियो वायरल कर डीपीओ अरविंद कुमार और नगर निगम के एक बाबू पर हड़काने का आरोप लगाया था। कहा था कि पिछले चार महीने से मम्मी को सैलरी नही मिली थी और काम का बहुत दबाव बनाया जा रहा था। इस मामले में डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में यीशु को सूली पर टांगा:हजरतगंज में जुलूस निकाला, ईसा के दर्द को याद कर रोए श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment