Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को किया गया जागरुक:पोषण पखवाड़ा और नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत किया गया

    1 hour ago

    2

    0

    जालौन में पोषण पखवाड़ा और नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत उरई के आंगनबाड़ी केंद्र लहरियापूर्वा और सुशील नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ विमलेश आर्य ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। विमलेश आर्य ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के लिए उचित पोषण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही एक मजबूत समाज की नींव रखते हैं। पोषण युक्त आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कुपोषण से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। सीडीपीओ ने महिलाओं को दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार को अपनाने की सलाह दी। इसी अवसर पर सीडीपीओ विमलेश आर्य ने नारी शक्ति वंदन अभियान/विधेयक के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को समाज और देश के निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी मिल रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता, टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण युक्त आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सेवाएं, जैसे पूरक पोषण, स्वास्थ्य परामर्श और बच्चों की देखभाल, उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने जागरूकता संदेशों को आत्मसात करते हुए स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य विभागीय कर्मी भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विहिप-बजरंग दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन:अवैध कब्जों, आपराधिक गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    निर्माण स्थल पर उड़ रही धूल-5 लाख का जुर्माना:सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्य में बरती जा रही लापरवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment