Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा डीपीएस में 10वीं स्टूडेंट के दांत तोडे़:साथ पढ़ने वाले लड़के ने मुंह पर मारा पंच, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा के डीपीएस शास्त्रीपुरम में पढ़ने वाले 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स को उसके साथी ने मुंह पर पंच मार दिया। इसमें उसके तीन दांत टूट गए हैं। उसके मुंह से खून निकल आया। बच्चे के पिता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को प्राथमिक उपचार देने की बजाए फोन कर बच्चे को ले जाने को कहा। पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है। आगरा के रहने वाले पीयूष मल्होत्रा सोशल मीडिया इंफ्लूयंसर है। उन्होंने बताया कि बेटा डीपीएस शास्त्रीपुरम में 10वीं क्लास में पढ़ता है। शनिवार को बेटा स्कूल गया था। सुबह साढे़ 7 बजे स्कूल से फोन आता है कि बेटे के हल्की चोट लग गई है। उसे स्कूल से ले जाएं। जब वो स्कूल पहुंचे तो देखा कि बेटे के मुंह से खून निकल रहा था। स्कूल की आया उसे पकड़कर बैठी थीं। मुंह में रूई ठूंसी हुई थी। उसे फर्स्ट एड तक नहीं दी गई थी। बेटी की हालत देखकर वो घबरा गए। बताया कि बेटी की क्लास के एक लड़के ने मुंह पर पंच मार दिया। इससे उसके तीन दांत टूट गए हैं। उसके जबडे़ में भी चोट है। हॉस्पीटल में चल रहा ऑपरेशन पीयूष मल्होत्रा ने बताया कि स्कूल की तरफ से घोर लापरवाही बरती गई। उन्होंने बच्चे को फर्स्ट एड तक नहीं दी। बच्चा दर्द से चिल्ला रहा था। उसे डॉक्टर को दिखाने के बजाए, फोन कर कह रहे हैं कि हल्की चोट लग गई है। उसे ले जाएं। बेटे को उन्होंने यथार्थ हॉस्पीटल में भर्ती कराया है, जहां उसका ऑपरेशन चल रहा है। उनकी ओर से आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में कंप्लेन की गई है। पुलिस भी जांच के लिए डीपीएस पहुंची है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में अधिकारियों ने विश्राम घाट का निरीक्षण किया:नाविकों के पंजीकरण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए
    Next Article
    मऊ में पुलिस वर्दी में चोरी करता दिखा व्यक्ति:पेट्रोल पंप पर मच्छरदानी के अंदर से मोबाइल लेकर फरार, CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment