Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग:लड़कियों ने 10 मिनट में पाया काबू; एक हफ्ते पहले मॉकड्रिल की हुई थी ट्रेनिंग

    5 hours ago

    2

    0

    आगरा यूनिवर्सिटी खंदारी कैंपस के सावित्रीबाई फुले छात्रावास में सोमवार को आग लग गई थी। लेकिन आग को समय रहते काबू पा लिया। इससे कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है,और फिलहाल स्थिति बिल्कुल सामान्य है। जिस दिन आग लगी उससे एक हफ्ते पहले ही फायर मॉकड्रिल कराई गई थी। छात्राओं ने फायर उपकरणों से आग पर ही काबू पाया। साथ ही हिम्मत का परिचय दिया और आग को आराम से बुझा दिया। जिसकी वजह से छात्रावास में बड़ी घटना होने से खतरा टल गया। छात्रावास की वार्डन रत्ना पांडे ने बताया- छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से थोड़ी बहुत आग लग गई थी। उसी के पास एक कागज का कार्टून रखा था, जिससे आग भड़क गई। सबसे अच्छी बात ये रही की 1 हफ्ते पहले ही फायर विभाग से हमने छात्रावास में मॉक ड्रिल कराई थी। जहां छात्राओं को आग बुझाने के सारे गुण सिखाए गए थे। इस दौरान बताया गया कि जब आग लगे तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। शांत दिमाग से परिचय देते हुए आग बुझाने बारे में सोचे, जो सोमवार को बहुत काम आया। मौके पर सभी कर्मचारी और छात्राओं ने हिम्मत का परिचय दिया। मॉकड्रिल की एक्सरसाइज उनके काम आई और उसी को ध्यान में रखते हुए सभी छात्राओं ने बड़े ही आसानी से आग पर काबू पा लिया। छात्राओं ने दिखाया साहस छात्र रोली गुप्ता ने बताया-सोमवार की सुबह सभी लोग अपने रूम में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले ही छात्रावास में मॉकड्रिल हुई थी, जिसकी वजह से कोई भी छात्र ज्यादा पैनिक नहीं हुई। छात्रावास में भी आग बुझाने के फायर के पर्याप्त उपकरण थे, जिसके चलते फायर सिलेंडर से हमने आसानी से आग पर काबू पा लिया। इससे हमें कोई परेशानी नहीं हुई ना कोई नुकसान हुआ है पहले की तरह सब सामान्य है। छात्रा अनुष्का कुमारी ने बताया-आग लगने के बाद में काफी घबरा गई थी। लेकिन कुछ लड़कियों ने काफी साहस दिखाया। इसके चलते उनकी मदद से हम सभी ने मिलकर आग बढ़ने नहीं दिया। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया-आग लगने के बाद सभी लोग अलर्ट हो गए थे। पास में फायर सिलेंडर रखे थे तो मौके पर सभी लोग फायर सिलेंडर लेकर आग के पास पहुंचे। इसके बाद सिलेंडर से पूरी आंख को बुझा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली तत्काल सहायता:बलिया डीएम ने खुद दी ट्राई साइकिल, बड़े भाई के साथ पहुंचा था पीड़ित
    Next Article
    16वीं जनगणना पहली बार डिजिटल, बलिया में प्रशिक्षण शुरू:प्रगणकों को ट्रेनिंग, डिजिटल तरीके से होगी गणना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment