Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, चाचा की मौत:भतीजा गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा

    4 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में कार सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मटसेना थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 41 के पास हुआ, जब कार चालक को नींद की झपकी आ गई। मथुरा जनपद के थाना छाता क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय रूपचंद्र अपने 24 वर्षीय भतीजे मनीष कुमार के साथ लखनऊ से मथुरा लौट रहे थे। उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मटसेना क्षेत्र में पहुंची। इसी दौरान चालक रूपचंद्र को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रूपचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार उनका भतीजा मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने यूपीडा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और थाना मटसेना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों लोगों को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल मनीष को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रूपचंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। डॉ. आरएन सिंह ने सलाह दी कि नींद की झपकी आने पर वाहन चलाना बेहद खतरनाक है। उन्होंने लंबी यात्रा के दौरान समय-समय पर रुककर आराम करने और पर्याप्त नींद लेकर ही सफर शुरू करने की बात कही, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। इंस्पेक्टर विमलेश त्रिपाठी का कहना है कि संभावित झपकी आने की वजह से यह घटना घटित हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मिल्कीपुर बार एसोसिएशन चुनाव:22-23 अप्रैल को नामांकन, 7 मई को मतदान, 78 अधिवक्ता करेंगे मतदान
    Next Article
    ओवरटेक करते दो ट्रैक्टर खाई में गिरे, एक की मौत:बुलंदशहर में गाजर लादकर जा रहे वाहन अनियंत्रित होकर टकराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment