Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग:टायर फटते ही हुआ धमाका, 32 यात्रियों बचाई जान; लखनऊ से गुरुग्राम जा रही थी

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के लखनऊ से गुरुग्राम जा रही मन्नत ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस में आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे किलोमीटर 15+600 पर बस के पिछले टायर में आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में चालक समेत कुल 32 यात्री सवार थे। आग की लपटें उठते ही चालक हरेन्द्र वीर सिंह (निवासी नगला इमली, तहसील खेरागढ़) ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत पीली पट्टी में खड़ा कर दिया। उनकी और अन्य लोगों की मदद से सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान कुछ यात्री अपना सामान निकालने में सफल रहे, लेकिन कई लोगों का सामान बस में ही जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में मौजूद तीन फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसी बीच, चौकी इंचार्ज नदौता अनुज कुमार नागर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी यात्री को कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे यात्रियों और यूपीडा प्रशासन ने राहत की सांस ली। सभी यात्रियों को दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में ओवरटेकिंग लेन से सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। बस को पूरी तरह ठंडा होने के बाद सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में जलपा मंदिर के पीछे नदी में मिला शव:कीचड़ से लथपथ थी बॉडी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म:घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment