Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, महिला की मौत:20 यात्री घायल, चालक को झपकी आने से उन्नाव में हुआ हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक स्लीपर बस पलट गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 20 अन्य यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। यह दुर्घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 239 पर नसीरपुर गांव के पास हुई। बस दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम से लौटकर लखनऊ की ओर जा रही थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के पहिए रिम सहित निकल गए। 4 तस्वीरें देखिए… हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और यूपीडा टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांगरमऊ भेजा गया। मृतकों में लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय तारावती पत्नी त्रिभुवन शामिल हैं। हादसे में लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष सिंह बांगरमऊ ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में चालक को झपकी आना दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने बस को हटाकर यातायात सुचारु कराया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिगंबर जैन संतों की 2000 किमी पदयात्रा:रायबरेली पहुंची, अयोध्या से झारखंड तक का संकल्प, स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
    Next Article
    मदरसे में नाबालिग से कुकर्म का आरोपी मौलाना गिरफ्तार:VIDEO आया था सामने, 70 वर्षीय आरोपी पर POCSO सहित गंभीर धाराओं में केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment