Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 2.50 में बेचा जा रहा था नवजात:मां ने एक दिन के बच्चे का किया सौदा, दादी ने बिकने से बचाया नाती

    13 hours ago

    2

    0

    आगरा में मां अपने दो दिन के नवजात बच्चे को ढाई लाख रुपये में बेचने की तैयारी में थी। कमला नगर व्यापारी भी बच्चे को लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गया। इसकी भनक नवजात बच्चे के दादी और बुआ को लग गई। दोनों ने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर शिकायत कर दी। इस पर टीम पहुंच गई, पुलिस की मदद से बच्चे और परिजन को बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। दादी राजकुमारी ने बताया-शुक्रवार को बहू ने लेडी लायन हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया था। जहां पर कुछ लोग बच्चे को देखने के लिए आए। वे बच्चे को खरीदने की बात कह रहे थे। जहां मेरे बेटा,बहू और ससुर उसे ढाई लाख रुपये में देने वाले थे। मेने बच्चे को देने की मना की, लेकिन मेरी उन्होंने नहीं सुनी। इस पर नाराज होकर मैं घर पर आ गई। कुछ देर बाद बेटी का फोन आया तो मेने उसे सारी बात बता दी। इसके बाद बेटी ने मेरठ से आगरा चाइल्ड लाइन हेल्प नंबर पर इसकी शिकायत की। इसके बाद मौके पर टीम पहुंच गई, और उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी, चाइल्ड लाइफ की टीम ने कुछ पुलिस वाले 2 दिन तक अस्पताल के बाहर बैठा दिए। जिससे कि बच्चों को कोई लेकर नहीं जा सके। इसके बाद सोमवार को चाइल्ड लाइफ मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इसके बाद शपथ पत्र भरवा कर कार्रवाई की गई, अब बच्चा हमारे घर पर आ गया है और हम खुश हैं। विस्तार से पढ़े… आगरा के महिला चिकित्सालय में प्रसव के बाद दंपती ने नवजात का ढाई लाख रुपये में व्यापारी से सौदा कर दिया। बच्चे के दादा और दादी ने चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर दी। इस पर टीम पहुंच गई। पुलिस की मदद से बच्चे और परिजन को बाल कल्याण समिति के समक्ष लाया गया। दंपती से शपथपत्र भरवाने के बाद नवजात उनके सुपुर्द किया गया। चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर एक महिला ने शुक्रवार रात को नवजात बालक को अनाधिकृत तरीके से गोद देने की जानकारी दी थी। बताया कि बेटा शास्त्रीपुरम, सिकंदरा में रहता है। फैक्टरी में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी के पहले से एक बेटा है। उसने महिला अस्पताल में एक और बेटे को जन्म दिया है। इस बेटे को गोद देने के लिए पहले से कमला नगर के व्यापारी से बात कर ली थी। इसके लिए ढाई लाख रुपये में सौदा तय कर लिया था। दादी होने के नाते वह नाती को घर लेकर आना चाहती हैं। इस पर चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस के साथ अस्पताल पहुंच गई। बेटे को जन्म देने वाली महिला और उसके पति से बातचीत की। उन्होंने इन्कार कर दिया। दंपती का कहना था कि कुछ रिश्तेदार साजिश के तहत आरोप लगा रहे हैं। चाइल्ड लाइन समन्वयक ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि दंपती को बाल कल्याण समिति के सामने सोमवार को पेश किया गया। दंपती से नवजात को किसी अन्य को गोद नहीं देने का शपथपत्र भरवाकर लिया है। इसके बाद नवजात दंपती के सुपुर्द कर दिया है। दंपती को 15 दिन में फिर से बच्चों को दिखाना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. शिवम शर्मा फिर बने प्रयागराज रेलवे के Sr. DOM:SAI से वापसी, अब संभालेंगे मंडल में रेल परिचालन की जिम्मेदारी
    Next Article
    मैनपुरी में कांग्रेस ने बंद गेट पर मनाई अंबेडकर जयंती:जिलाध्यक्ष ने चाबी नहीं दी, कार्यकर्ताओं ने तस्वीर रखकर किया नमन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment