Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 3000 से अधिक कन्याओं का किया पूजन:सेवा भारती ब्रज प्रदेश छावनी महानगर ने कराया भोजन, 15 दिन से चल रही थी तैयारी

    1 hour ago

    2

    0

    सेवा भारती ब्रज प्रदेश छावनी महानगर ने 3000 से अधिक कन्याओं का पूजन कर उन्हें विधिवत भोजन कराया और आशीर्वाद लिया। सेवला स्थित नारायण रिसोर्ट में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कन्याओं के चरण जल से पखारकर पूजन किया गया, उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई, मस्तक पर तिलक लगाया गया और आरती उतारने के बाद ससम्मान भोजन कराकर उपहार भेंट किए गए। आयोजन के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान के साथ सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्याम किशोर, सेवा भारती के विभाग प्रचारक प्रमोद और एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कन्या पूजन कर किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं और विभिन्न वर्गों के बीच एकजुटता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो समाज को संस्कार और समरसता का संदेश देती है। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कम से कम 2100 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन उत्साह और सहभागिता के चलते तीन हजार से अधिक कन्याओं का पूजन कराया गया। कार्यक्रम से पूर्व प्रातः हवन आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकारिणी के सदस्यों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग 15 दिन पहले से शुरू कर दी गई थीं। आयोजन में सेवा बस्तियों की बड़ी संख्या में बच्चियों को आमंत्रित किया गया, जिससे समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया। इस दौरान समाज के वृद्धजनों का भी सम्मान किया गया, जिससे पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के संरक्षक डॉ. राजवीर सिंह, दिनेश बंसल, अध्यक्ष डॉ. पीके मिश्रा, उपाध्यक्ष महेश त्यागी, महामंत्री संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने कन्याओं के चरण पखारकर, चुनरी पहनाकर और तिलक कर पूजन किया। आयोजन में झम्मन, विजय सिंह, हेमसिंह, डॉ. सुरेश चंद सिंघल, डॉ. मंजू सिंघल, डॉ. नीरज पाठक, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. मुकेश गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश अग्रवाल ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तस्वीरों में देखिए, दालमंडी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई:वाराणसी में 6 घंटे चला बुलडोजर, दुकानों के शटर-दरवाजे तोड़े; 250 पुलिस के जवान तैनात रहे
    Next Article
    अयोध्या में कैंसर मरीजों को राहत:हर महीने तीसरे शनिवार को विशेषज्ञ डॉ. शशांक चौधरी करेंगे परामर्श

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment