Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अगले 48 घंटे बाद छा सकते हैं बादल:तापमान में फिर से गिरावट, मंगलवार सुबह से खिली धूप

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार सुबह से धूप खिली हुई है, जबकि तड़के हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम का मिजाज बदलने की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हवा शांत रहने और दिन में धूप होने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों बाद एक बार फिर से मौसम पलट सकता है। 29-30 अक्टूबर को बादल छा सकते हैं। तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि 31 अक्टूबर से मौसम साफ रह सकता है। इसके बाद बारिश या आंधी के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहेगा। तापमान में गिरावट एक बार फिर आगरा के दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। जबकि न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को 34.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान रविवार के 19.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गिरकर 18.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 29 अक्टूबर को बादल छाये रहेंगे मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा में 28 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 29 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आ सकता है। बादल छाये रहने के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 अक्टूबर को बादल छाये रह सकते हैं लेकिन बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। 31 अक्टूबर से आसमान साफ रहने से दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, हालांकि रात के समय इसमें बदलाव संभव है। अक्टूबर में सामान्य से 55% कम बारिश मानसून के बाद अक्टूबर में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 26 अक्टूबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 18.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 55 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना की ट्रेनिंग में पढ़ाया- भारत 1946 में आजाद हुआ:प्रगणकों की अनुदेश पुस्तिका के पेज नंबर 49 पर तीन बड़ी ऐतिहासिक गलतियां
    Next Article
    कानपुर में उत्तरी जिला अध्यक्ष का स्वागत:गुंजन शर्मा बनीं भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment