Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अक्षय तृतीया पर 100 करोड़ का कारोबार:सोने-चांदी के सिक्के औार बर्तन खूब बिके, रियल एस्टेट और कपड़ा बाजार में भारी उत्साह

    3 hours ago

    1

    0

    अक्षय तृतीया पर्व पर रविवार को बाजारों में जबरदस्त रौनक लौट आई। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर सिक्के और बर्तन खूब बिके। रियल एस्टेट से लेकर कपड़ा और वाहन बाजार तक में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान शहरभर में करीब 100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। ग्राहकों का यह उत्साह सोमवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। एमजी रोड से लेकर किनारी बाजार तक ज्वेलरी शोरूम्स पर भारी भीड़ रही। किनारी बाजार, रावत पाड़ा और जौहरी बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहक उमड़ पड़े। सोने और चांदी की रिकॉर्ड बिक्री ने व्यापारियों को गदगद कर दिया। आभूषण ज्वेलर्स के स्वामी आनंद अग्रवाल ने बताया कि मेकिंग चार्ज पर भारी छूट और निश्चित उपहारों जैसे शानदार ऑफर्स के कारण ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। हल्के गहनों के साथ-साथ निवेश के लिए सिक्कों और बुलियन की भी भारी मांग रही। हमारे यहां निश्चित खरीद पर चांदी के सिक्के भी मुफ्त बांटे गए हैं। ग्राहकों के लिए ये ऑफर्स सोमवार को भी जारी रहेंगे। विवाह सीजन से अन्य सेक्टर्स में भी भारी उछाल शादी के सीजन के चलते केवल सर्राफा बाजार ही नहीं, बल्कि अन्य व्यापारिक क्षेत्रों में भी रविवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कपड़ा और गारमेंट बाजार: शादियों की मुख्य खरीदारी के कारण गारमेंट शोरूम्स और सुभाष बाजार स्थित थोक कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ रही।ऑटोमोबाइल सेक्टर: शुभ मुहूर्त पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जमकर बिक्री हुई। शोरूम्स पर पहले से बुक किए गए वाहनों की डिलीवरी लेने वालों का तांता लगा रहा। रियल एस्टेट: निवेशकों और घर खरीदारों ने भी इस पावन अवसर पर रियल एस्टेट में भारी दिलचस्पी दिखाई। संपत्तियों की जमकर बुकिंग हुई और कई लोगों ने नए घर में गृह प्रवेश भी किया। बर्तन बाजार: परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया पर धातु खरीदना शुभ माना जाता है, जिसके चलते बर्तन बाजार में भी अच्छी-खासी बिक्री दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई:17 हजार का जुर्माना, RC सस्पेंड की चेतावनी
    Next Article
    कानपुर में घर से लाखों की चोरी:दंपति गांव गए थे, चोरों ने नगदी-दहेज का सामान उड़ाया; CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment