Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बिचपुरी–ईदगाह के बीच फाटक नंबर 8 रहेगा बंद:वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा-बांदीकुई रेल खंड पर स्थित ईदगाह–बिचपुरी तथा बिचपुरी–ईदगाह के मध्य फाटक संख्या 8 पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण फाटक बंद रहेगा। फाटक संख्या 8 पर मरम्मत का कार्य शुक्रवार को सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक किया जाएगा, जिसके दौरान सड़क यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा–बांदीकुई रेल खंड पर ईदगाह–बिचपुरी के बीच स्थित फाटक संख्या-06 पर मरम्मत कार्य 29 मार्च को होगा। इस दाैरान सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह कार्य सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान फाटक संख्या 09 से गुजरने वाले हल्के वाहनों के लिए फाटक संख्या 08 एवं 10 का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार सुरक्षा कारणों से मरम्मत के दौरान फाटक पर यातायात चालू रखना संभव नहीं है। यह मरम्मत कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। उनके अनुसार फाटक बंद रहने के दौरान हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। ऐसे वाहन पास के फाटक संख्या-77, 07 और 08 से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। उन्होंने जनसाधारण से अनुरोध किया है कि उक्त कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला:फंदे पर लटका देख परिजनों पुलिस को सुचना दी, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
    Next Article
    लखनऊ में नव संवत्सर पर साहित्य संगोष्ठी:अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने किया काव्य समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment