Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बैंड संचालक के साथ बीच सड़क पर मारपीट:बुकिंग के बहाने बुलाया था, घटना का वीडियो हो रहा वायरल

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा के सिकंदरा बोदला रोड पर बैंड संचालक के साथ मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, बैंड संचालक रूप किशोर को कुछ लोगों ने बैंड बुकिंग के बहाने अपनी दुकान पर बुलाया था। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे कई लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने रूप किशोर पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनकी जेब और दुकान के गल्ले से नकदी लूट ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रूप किशोर को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
    Next Article
    फर्जी दरोगा की धमकी से विवाहिता ने की आत्महत्या:न्यायालय के आदेश पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज, कॉल रिकॉर्ड्स की जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment