Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में चलती कार में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, वर्कशॉप में गाड़ी सर्विस के लिए जा रही थी

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरुवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, जलती कार रेनॉल्ट कीगर थी। वाहन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते मालिक इसे शोरूम ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि कार तीन साल पहले खरीदी गई थी और उसे वर्कशॉप दिखाने ले जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ ही मिनटों में आग की लपटें पूरी कार को अपनी चपेट में ले चुकी थीं। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। घटना के चलते सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कार को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 10 सेकेंड में चोर ने बाइक उड़ाई, VIDEO:ईंट से मारकर लॉक तोड़ा, CCTV में कैद हुई घटना
    Next Article
    खाली कुर्सियों के बीच सजी कवि सम्मेलन-मुशायरे की शाम:ताज महोत्सव के दूसरे दिन स्टॉल्स पर सीमित रही पर्यटकों की संख्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment