Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में एक्ट्रेस कंगना रनोट केस में नहीं हुई सुनवाई:20 मई मिली अगली तारीख, किसान आंदोलन के लिए कहा था-वहां रेप-मर्डर हुए

    11 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट से जुड़े किसानों के अपमान और राजद्रोह केस में आज आगरा की स्पेशल कोर्ट (MP-MLA) में सुनवाई होनी थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई और अब अगली तारीख 20 मई नियत की गई है। इससे पहले 3 अप्रैल को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी थी। और अब कोर्ट ने कंगना के वकील के इस प्रार्थना पत्र को रिकॉर्ड पर लेते हुए 30 अप्रैल 2026 की डेट सुनवाई के लिए तय की थी। आज कोर्ट में इस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के साथ-साथ मुख्य मामले में भी कार्यवाही की जाएगी, जिस पर सभी पक्षों की नजर बनी हुई है। न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी। इसी बीच 21 अप्रैल को कंगना रनोट की अधिवक्ता ने आगरा पहुंचकर कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया कि कोर्ट द्वारा वादी पक्ष को इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट पर बहस करने और पत्रावली में दस्तावेज अंकित करने का अतिरिक्त अवसर दिया गया, जिससे वादी पक्ष को लाभ मिला है। 24 अगस्त 2024 को एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट दिया कंगना के बयान से किसानों की भावनाएं आहत हुईं एडवोकेट रमाशंकर शर्मा ने कहा- मैं भी किसान परिवार से हूं। 30 साल तक खेती-किसानी की। किसानों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सम्मान रखता हूं। कंगना ने हमारी और लाखों किसानों की भावनाएं आहत की हैं। 31 अगस्त को मैंने पुलिस कमिश्नर और थाना न्यू आगरा को शिकायत भेजकर कार्रवाई करने की मांग भी की थी। रमाशंकर शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया- 27 अगस्त को मैंने समाचार पत्रों को पढ़ा। इसमें लिखा था कि कंगना ने कहा, 'अगस्त 2020 से दिसंबर 2021 तक किसान काले कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे थे। उस दौरान रेप और मर्डर हुए। अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो देश में बांग्लादेश जैसे हालात होते।' इसका मतलब साफ है कि उन्होंने किसानों को हत्यारा, बलात्कारी, आतंकवादी और उग्रवादी करार दिया। कंगना के विवादास्पद बयान 1- आंदोलनकारी किसानों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने लिखा था- खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए। इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। 2- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं किसान आंदोलन के वक्त कंगना ने 27 नवंबर 2020 को एक सोशल मीडिया पोस्ट की। इसमें उन्होंने एक महिला का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई यह महिला वही मशहूर बिलकिस दादी हैं। यह शाहीन बाग के प्रदर्शन में भी थी, जो 100 रुपए लेकर उपलब्ध हैं। 3- असली आजादी मोदी सरकार के सत्ता में आने पर मिली 7 नवंबर, 2021 को कंगना रनोट ने कहा था- गाल पर चांटा खाने के बाद भीख मिलती है, आजादी नहीं। 1947 में जो आजादी हमें मिली, वो महात्मा गांधी के भीख के कटोरे में मिली थी। असली आजादी तब मिली, जब 2014 में सत्ता में नरेंद्र मोदी की सरकार आई। CISF कॉन्स्टेबल ने कंगना को जड़ा था थप्पड़ सालभर पहले पहले कंगना रनोट जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आईं तो यहां CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। CISF कॉन्स्टेबल का वीडियो भी सामने आया था। इसमें वह कह रही थीं कि कंगना ने जब किसान आंदोलन में शामिल महिला को 100 रुपए में धरना देने वाली कहा था, तो उसकी मां भी धरने पर बैठी थीं। थप्पड़ जड़ने के बाद एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने कुलविंदर कौर को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। -------------------- कंगना रनोट का पूरा इंटरव्यू पढ़िए- कंगना बोलीं- किसान आंदोलन के दौरान रेप-मर्डर हुए: पंजाब बांग्लादेश बन सकता था; भाजपा ने किनारा किया एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने कहा है कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। किसान बिल को वापस ले लिया गया वर्ना इन उपद्रवियों की बहुत लंबी प्लानिंग थी। वे देश में कुछ भी कर सकते थे। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में 1 मई को होगा गायत्री महायज्ञ:बुद्ध पूर्णिमा पर एक हजार घरों में एक साथ आहुतियां
    Next Article
    आगरा में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने वाला गैंग पकड़ा:सदर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, फर्जी आधार-पेन कार्ड मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment