Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में होली का जश्न:रंगों का उत्सव पूरे उल्लास पर, हर गली मोहल्ला रंग के भंग में रंगा

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में होलिका दहन के बाद रंगों का उत्सव पूरे उल्लास पर है। लोगों ने पहले मंदिरों में जाकर भगवान के साथ होली खेली, इसके बाद शहर की हर गली, हर मोहल्ला होली के रंग में रंग चुका है। सड़कों पर युवाओं की टोलियां गुलाल उड़ाती, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती नजर आ रही हैं। माहौल में उत्साह, उमंग और भाईचारे की झलक साफ दिखाई दे रही है। ताजमहल आगरा किला घूमने आए विदेशी पर्यटक भी होली खेलते हुए नजर आए। शहर के विभिन्न हिस्सों में होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोग रंग, गुलाल, फूलों की होली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक संदेशों के साथ लोगों में उत्साह भर रहे हैं। आगरा के इस्कॉन मंदिर में होली का पर्व आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों द्वारा चुकन्दर, पालक, हल्दी आदि से तैयार किए गए हर्बल रंगों से होली खेली गई। मंदिर अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने पिचकारी में नीला, पीला, हरा और गुलाबी गुलाल भरकर बहन सुभद्रा व भाई बलराम के साथ विराजमान भगवान जगन्नाथ को रंग अर्पित किए। होली का जश्न: सामाजिक संगठनों में भाईचारे का संदेश आगरा के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने होली मिलन समारोह आयोजित किए, जहां लोगों ने रंग, गुलाल और ठंडाई के साथ होली का आनंद लिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में कार पलटी, पांच लोग घायल:निनावा के पास बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा
    Next Article
    तस्वीरों में देखिये प्रयागराज की कपड़ा फाड़ होली:हर तरफ होलियारों का हुड़दंग, रंगों से सराबोर हुआ पूरा शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment