Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में कल से 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट:आज सुबह से धूप निकली, रात का तापमान सामान्य से 1.3°C कम

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में 3 अप्रैल से 3 दिन तक आंधी और बारिश की संभावना है। तेज आंधी के साथ ही रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। गुरुवार को सुबह से ही धूप निकल रही है। दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है। सुबह का तापमान लगभग 20°C रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहा। जोकि सामान्य से 1.3°C कम है। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… गुरुवार सुबह का मौसम गुरुवार सुबह से ही धूप निकल रही है। हल्की हवा भी चल रही है। मंगलवार शाम को तेज आंधी के साथ ही बारिश हुई थी। कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे थे। हालांकि इसके बाद भी तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। दिन और रात का तापमान लगभग उतन ही रहा था। बुधवार शाम को भी बादल छाने के साथ ही हल्की हवा चली थी। पिछले 10 दिनों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 मार्च को रहा था। इस डेट को अधिकतम तापमान 39°C पहुंच गया था। मार्च में लगभग हर दो दिन बाद मौसम बदल रहा है। एक-दो दिन धूप निकलने के बीच में अचानक से बादल छा जाते हैं। इस महीने में बीच में बारिश हो चुकी है, जिसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट हो गई थी। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। 3 अप्रैल से मौसम बदलेगा। 3, 4 और 5 अप्रैल को बारिश के साथ ही आंधी को लेकर अलर्ट है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 6 अप्रैल से मौसम खुलेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में नवविवाहित युवक की मौत:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, तीन हफ्ते पहले हुई थी शादी
    Next Article
    अकबरपुर रनिया में 9 सड़कों के लिए 7.43 करोड़ मंजूर:ग्रामीण इलाकों में विकास की रफ्तार होगी तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment