Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत:पेड़ की छंटाई कर रहा था लाइनमैन, 11 हजार वोल्ट से झुलसा

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के मलपुरा थाना अंतर्गत बरारा गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे बिजली के तारों को बचाने के लिए पेड़ों की छंटाई कर रहे एक संविदाकर्मी सुशील चाहर (28) की करंट लगने से मौत हो गई। संविदाकर्मी पेड़ के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की जद में आ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। हालांकि, संविदाकर्मी के परिजन बिजली विभाग के आलाधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। देखें घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… मलपुरा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ के मुताबिक, कागरौल के अकोला निवासी सुशील चाहर अकोला उपकेंद्र में संविदाकर्मी था। वह लाइनमैन के तौर पर वहा काम करता था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुशील बरार गांव में बिजली के तारों को बचाने के लिए पेड़ों की छंटाई कर रहे थे। इसी बीच वह भांडई फीडर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। वह पेड़ से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यशदर्शियों ने बताया कि पेड़ के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है। तीन साथियों के संग कर रहा था पेड़ों की छंटाई भाई सुनील कुमार ने बताया सुशील उनका छोटा भाई था। वह लगभग 05 साल से अकोला उपकेंद्र में बतौर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब आठ बजे भाई अपने तीन सहयोगी धर्मेंद्र, भानू और तितेंद्र के संग पेड़ों की छंटाई करने मलपुरा के बरारा गांव में गया था। बताया कि यह तीनों संविदा पर लाइनमैन हैं। करंट लगने पर पेड़ से नीचे गिरा लाइनमैन धर्मेंद्र ने बताया कि सुशील पेड़ पर चढ़कर शाखाएं काट रहा था। इसी बीच पेड़ के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में वह आ गया। करंट लगाने पर सुशील पेड़ से नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद साथियों ने फौरन उपकेंद्र को जेई को सूचना देते हुए पुलिस को जानकारी दी। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद अकौला उपकेंद्र के जेई वेद प्रकाश भारती भी वहां पहुंच गए। इस मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि उपकेंद्र में कार्यरत जेई ने बिना शट डाउन किए लाइनमैन को पेड़ों की छंटाई का काम सौंप दिया। जिस वजह से सुशील चाहर की दर्दनाक मौत हो गई। मुआवजा मांग रहा परिवार हालांकि, संविदाकर्मी की मौत के बाद एसडीओ हिमांशु गुप्ता ने परिजनों को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, परिवार वाले मुआवजे की मांग कर रहे हैं। भाई सुनील ने बताया कि सुशील विवाहिता था। उनके परिवार में मां सुमनदेवी, पिता राजेंद्र प्रसाद है। जबकि, बहन राधा की शादी हो चुकी है। दोनों भाई मां-बाप की जिम्मेदारी उठाते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में संचारी रोग नियंत्रण रैली:विशेष अभियान शुरू, सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
    Next Article
    शौचालय पर कब्जा करने पर सपा नेता पर FIR:अलीगढ़ नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर कराया कब्जा मुक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment