Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में काशीराम योजना के तहत बने 11 मकान सील:आगरा विकास परिषद ने चलाया अभियान, कब्जाधारियों को 2 दिन का अल्टीमेटम

    4 hours ago

    2

    0

    शहर में वर्षों से खाली पड़े सरकारी आवासों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ आवास विकास परिषद ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को कालिंदी बिहार फेज-1 स्थित कांशीराम आवास योजना में निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मकानों पर कब्जा मिलने के बाद प्रवर्तन अभियान चलाया गया, जिसमें मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 11 मकानों को सील कर दिया गया। आगरा के कालिंदी विहार फेज-1 स्थित कांशीराम आवास योजना में आवास विकास परिषद ने अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 मकानों पर ताले लगा दिए। साथ ही अन्य कब्जाधारियों को दो दिन के भीतर मकान खाली करने की चेतावनी दी गई है। अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल और पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जी.एम. खान के अनुसार करीब 13 साल पहले यहां 23 ब्लॉकों में 360 मकान बनाए गए थे। इनमें से 145 मकानों का आवंटन हो चुका है, जबकि 215 मकान अब भी खाली हैं, जिन पर अवैध कब्जे मिले। निरीक्षण के दौरान कई मकानों में लोगों के रहने और बाहरी व्यक्तियों द्वारा कब्जा किए जाने की पुष्टि हुई। ब्लॉक 6-बी के एक मकान से कब्जाधारी का सामान बाहर निकलवाकर उस पर ताला लगा दिया गया। टीम ने सभी ब्लॉकों में जांच कर कब्जाधारियों को दो दिन का समय दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समयसीमा के बाद भी मकान खाली न करने पर सामान बाहर निकालते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान ट्रांस यमुना थाना पुलिस, महिला पुलिस और परिषद का फील्ड स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मजिस्ट्रेट की मदद से आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा मूल्यांकन पांच विषयों तक सीमित:हाईकोर्ट ने शेष 28 बेदाग विषयों के उम्मीदवारों को दी राहत, 18 को परीक्षा
    Next Article
    IPL में कोलकाता ने 181 का टारगेट दिया, गुजरात 149/3:चक्रवर्ती ने बटलर के बाद सुंदर को पवेलियन भेजा, गिल फिफ्टी बनाकर खेल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment